8GB RAM की ताकत और 120Hz स्क्रीन वाला सस्ता स्मार्टफोन Infinix Smart 20, 8 जून को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/infinix-smart-20.jpg

इनफिनिक्स ने फरवरी महीने में लो बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 ग्लोबल मंच पर पेश किया था। यह स्मार्टफोन अब इंडिया आ रहा है। कंपनी की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि इनफिनिक्स स्मार्ट 20 भारत में 8 जून को लॉन्च होगा। यह सस्ता स्मार्टफोन लो बजट सेगमेंट में लाया जाएगा जिसकी कीमत 12 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। Infinix Smart 20 की स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Smart 20 डिटेल्स

कंपनी की ओर से इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की फोटो शेयर की दी गई है जिसमें यह स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max से इंस्पायर्ड नजर आ रहा है। फोन को ऑरेंज कलर में दिखाया गया है। ब्रांड के मुताबिक Infinix Smart 20 को 7.7mm स्लीम बॉडी पर लाया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर 3डी टेक्सचर डिजाइन बनाया गया है। इंडिया में यह फोन चार कलर मॉडल्स में बिकेगा जिनके नाम Shadow Black, Polaris Titanium, Sunlike Orange और Cloudline Blue हो सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Smart 20 4G फोन इंडिया में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स में इस मोबाइल में Mali-G52 देखने को मिल सकता है।

इनफिनिक्स का कहना है कि स्मार्ट 20 मोबाइल भारतीय बाजार में 48 महीने के फ्लुएंसी एक्सपीरियंस के साथ लाया जाएगा। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा। इस फोन में Memory Fusion तकनीक दी जाएगी जो फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देगी। सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे ग्राहक इसे 64GB और 128GB मेमोरी पर परचेज कर सकेंगे।

Infinix Smart 20 को भारतीय बाजार में 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 700nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन को वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आ गई है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 को Ultra Link टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा जो इसे 1 किलोमीटर तक का ऑफलाइन कम्यूनिकेशन प्रदान कर सकती है। वहीं यूजर्स को इस फोन में XOS 16 के साथ Folax AI मिलेगा जो कई तरह के काम सिंगल टैप में ही कर सकेगा। Infinix Smart 20 प्राइस के लिए 8 जून का इंतजार करना होगा।