8499 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP Camera और 8GB+8GB RAM वाला itel S23, देखें स्पेसिफिकेशन व सेल डिटेल

आईटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया लो बजट स्मार्टफोन itel S23 लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की कीमत सिर्फ 8,799 रुपये है जो 50MP Camera और 16GB RAM की पावर के साथ आता है। आईटेल एस23 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित इसकी कीमत और सेल के जुड़ी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
आईटेल एस23 प्राइस व सेल
itel S23 को इंडिया में 8,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस प्राइस में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिलती है। यह फोन memory fusion तकनीक के साथ 8जीबी वचुर्अल रैम भी सपोर्ट करता है जो इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। आईटेल एस23 की सेल आने वाली 14 जून से अमेजन पर शुरू हो जाएगी जहां से इसे Starry Black और Mystery White कलर में खरीदा जा सकेगा।
आईटेल एस23 8जीबी रैम वेरिएंट के अलावा कंपनी ने फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया है जो 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। इस फोन में भी 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट जहां अमेजन पर बिकेगा वहीं कंपनी इस 4जीबी रैम वेरिएंट को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।
आईटेल एस23 फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
डिसप्ले : आईटेल एस23 में 6.6 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
प्रोसेसर : itel S23 एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला यूनिसोक टी606 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 जीपीयू मौजूद है।
रैम+मैमोरी : आईटेल एस23 इंडियन मार्केट में दो मैमोरी वेरिएंट्स में उतारा गया है। बेस मॉडल में 4जीबी रैम और बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम दी गई है। दोनों ही वेरिएंट 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईटेल ए23 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पवार बैकअप के लिए itel S23 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
अन्य फीचर :साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, डुअल 4जी वोएलटीई, 3.5एमएम जैक, एफएम रेडियो, यूएसबी टाईप-सी सहित इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस और वाई-फाई मौजूद है।