50W साउंड और वायरलेस माइक के साथ Lyne Jukebox 18 Pro भारत में लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये

Lyne Originals ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Blaster Series Jukebox 18 Pro Wireless Speaker लॉन्च किया है। यह स्पीकर कंपनी की Startup Series में लाया गया है। इसे उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो दमदार साउंड, कराओके और अच्छे कनेक्टिविटी ऑप्शंस चाहते हैं। आप इसका उपयोग घर की पार्टी, फैमिली गेदरिंग, आउटडोर सेलिब्रेशन और छोटे इवेंट्स के लिए कर पाएंगे। आइए, आगे पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
50W साउंड आउटपुट और डुअल स्पीकर ड्राइवर्स
Lyne Blaster Series Jukebox 18 Pro में 50W का ऑडियो आउटपुट मिलता है। इसमें डुअल 4-इंच स्पीकर ड्राइवर्स दिए गए हैं। जो बेहतर बास और क्लियर साउंड देते हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 दिया गया है। जिससे फास्ट और स्टेबल कनेक्शन मिलता है।
स्पीकर में True Wireless Stereo (TWS) फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स दो Jukebox 18 Pro स्पीकर्स को एक साथ पेयर कर सकते हैं और ज्यादा वाइड स्टीरियो साउंड का अनुभव ले सकते हैं।
RGB लाइटिंग और वायरलेस माइक्रोफोन
मनोरंजन के लिए स्पीकर में डायनेमिक RGB लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं, जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी एटमॉस्फियर को बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ एक वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलता है। जिसमें Type-C चार्जिंग सपोर्ट है। इसका उपयोग कराओके, अनाउंसमेंट और छोटे इवेंट्स के दौरान किया जा सकता है।
Lyne Blaster Series Jukebox 18 Pro स्पीकर में LED डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे प्लेबैक और डिवाइस की स्थिति को आसानी से देखा जा सकता है। इसमें रिचार्जेबल बैटरी मौजूद है, जिससे बिना लगातार पावर कनेक्शन के म्यूजिक प्लेबैक किया जा सकता है। Lyne Jukebox 18 Pro में कई प्लेबैक और कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं। इसमें USB, TF कार्ड, AUX, FM रेडियो और माइक्रोफोन इनपुट शामिल हैं। इस वजह से यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग सोर्स से म्यूजिक चला सकते हैं।
Lyne Jukebox 18 Pro की कीमत और उपलब्धता
Lyne Blaster Series Jukebox 18 Pro Wireless Speaker की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। यह स्पीकर भारत में प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।
यदि आप सस्ते में नया 50W का ऑडियो आउटपुट वाला Speaker ढूंढ रहे हैं तो Lyne Jukebox 18 Pro 1,999 रुपये में अच्छा ऑप्शन है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।