
Mahesh Babu की फिल्म Sarkaru Vaari Paata को थिएटर में रिलीज किए जाने के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम किए जाने की तैयारी हो रही है। एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बुधवार को इस बात की घोषणा की है कि 23 जून को यह तेलगू फिल्म (South Indian Movie) रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में Mahesh Babu के साथ Keerthy Suresh भी हैं। आपको बता दें कि बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिला था और फिल्म ने बढ़िया कमाई भी की थी। तो चलिए आपको बताते हैं कि ‘सरकारु वारी पाटा’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।
Sarkaru Vaari Paata on Prime Video
बुधवार को Amazon Prime Video की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि फिल्म को 23 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म सभी प्राइम सदस्यों को के लिए फ्री में उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। पोस्ट में लिखा गया, ‘मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म अब आपके लिए आ रही है। ‘सरकारु वारी पाटा’ 23 जून को प्राइम पर।’ इसे भी पढ़ें: इस OTT पर रिलीज होगी Bhool Bhulaiyaa 2, जानें डेट और टाइम
हिंदी भाषी दर्शक हुए निराश
इस फिल्म को फिलहाल हिंदी भाषा में रिलीज न किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हिंदी भाषी दर्शकों का दिल टूट गया है। वहीं, आपको बता दें कि पहले चर्चा थी कि फिल्म केवल 199 रुपये में किराए पर देखी जा सकती है। लेकिन, अब रिलीज की तारीख की पुष्टि के साथ, फिल्म सभी प्राइम सदस्यों के लिए मंच पर मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध होगी।
दर्शकों में एक्साइटमेंट
इस फिल्म का निर्देशन परशुराम पेटला ने किया है। वहीं, इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ कीर्ति सुरेश पहली बार नजर आईं। बड़ें पर्दे पर दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। वहीं, अब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसे भी पढ़ें: South की ये शानदार फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट
आपको बता दें कि अभिनेता-निर्माता, तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। साथ ही खबर है कि महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगे। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी उन्होंने फिल्म के लिए अपनी दो साल की डेट्स भी फाइनल कर दी हैं।










