
मीजू ने लंबे समय से भारत में कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया था। इसे शाओमी जैसी अन्य चीनी कंपनी का बढ़ता दबदबा कहें या मीजू की स्ट्रेटजी, लेकिन कंपनी द्वारा फोन लॉन्च करने के कारण की मीजू की फैन फॉलोइंग कम हो रही थी। लेकिन अपने फैन्स को तोहफा देते हुए व इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपना पलड़ा मजबूत करते हुए मीजू ने आज भारत में एक साथ तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। मीजू की ओर से मीजू एम6टी, मीजू सी9 और मीजू 16टीएच भारतीय बाजार में उतारे गए हैं।
मीजू एम6टी
मीजू ने अपने इस स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर उतारा है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ कंपनी के आॅपरेटिंग सिस्टम फ्लैम 6 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-टी860 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।
मीजू एम6टी 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही मीजू एम6टी के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 3,300एमएएच की बैटरी मौजूद है।
मीजू सी9
मीजू द्वारा आज लॉन्च किए तीनों फोन में यह सबसे सस्ता फोन है। मीजू सी9 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन एससी9832ई चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली टी820 एमपी1 जीपीयू सपोर्ट करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम व 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही मीजू सी9 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
लॉन्च से पहले वीवो नेक्स2 की पिक्चर और वीडियो हुई लीक, देखें कितना स्टाइलिश है यह फोन
मीजू एम6टी को ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में 7,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं मीजू सी9 ब्लैक व रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में 5,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
मीजू 16टीएच की स्पेसिफिकेशन्स व कीमत जानने के लिए (यहां क्लिक करें)





















Comments are closed.