
मीजू ने आज भारत में अपनी स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से मीजू एम6टी, मीजू सी9 और मीजू 16टीएच भारतीय बाजार में उतारे गए हैं। मीजू सी9 जहां 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है वहीं मीजू एम6टी को कंपनी ने 7,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है। मीजू 16टीच कंपनी द्वारा आज लॉन्च किए गए तीनों स्मार्टफोंस में सबसे पावरफुल और मंहगा स्मार्टफोन है। यह फोन दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी की ओर से इस फोन को फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.0-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जिसे ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। मीजू 16टीएच एंडरॉयड आधारित कंपनी के ओएस फ्लैम 7 पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है।
मीजू की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू मौजूद है। कपंनी की ओर से इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मीजू 16टीएच डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.6 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
मीजू16टीएच डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए मीजू ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है, यानि इस फोन की डिसप्ले पर टच करने से ही यह फोन अनलॉक हो जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए मीजू 16टीच में 3,010एमएएच की बैटरी दी गई है। मीजू16टीएच को मूनलाईट व्हाईट और मीडनाईट ब्लैक कलर में 39,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।





















Comments are closed.