सबसे ताकतवर प्रोसेसर वाले Mi 10T और Mi 10T Pro 5G इंडिया में 15 अक्टूबर को देंगे दस्तक, यहां होगी सेल

Join Us icon

Mi 10T और Mi 10T Pro इंडिया में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में मी 10टी सीरीज को पेश किया था, जिसके बाद से इस सीरीज के अंदर आने वाले शाओमी के फोन्स की इंडिया में आने की जानकारी सामने आने लगी थी। वहीं, अब शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्विट कर यह साफ कर दिया है कि इस महीने 15 अक्टूबर को इस सीरीज के अंदर Mi 10T और Mi 10T Pro 5G प्लैगशिप फोन्स को पेश किया जाएगा। हालांकि, कुछ समय पहले लॉन्च की गई मी 10टी सीरीज में Mi 10T और Mi 10T Pro 5G के साथ Mi 10T Lite को भी पेश किया गया था लेकिन, ट्विट में इस फोन के नाम का जिक्र नहीं है।

दूसरी ओर Xiaomi Mi 10T Lite स्मार्टफोन को आज ही ब्लूटूथ एसआईजी अथॉरिटी पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में मी 10टी लाइट के ग्लोबल वर्ज़न के साथ ही इंडियन वर्ज़न को भी स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन को M2007J17I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है लेकिन, मी 10टी लाइट डिजाइन के मामले में बिल्कुल इंडिया में आ चुके Poco X3 की तरह ही है इसलिए हो सकता है कि इंडिया में यह फोन न लॉन्च हो। इसे भी पढ़ें: रिटेलर्स हुए Xiaomi से परेशान, Redmi K20 बना जी का जंजाल

Mi 10T के स्पेसिफिकेशन्स

Mi 10T में 6.67 इंच की फ़ुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है जिसका आसपेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ़्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Mi 10T में 8GB रैम है और इसका 6GB वेरिएंट भी है। दोनों रैम वेरिएंट्स के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है।
फोन एंडरॉयड बेस्ड MIUI 12 पर कार्य करता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए Mi 10T में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है. सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जबकि 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है. सेल्फ़ी के लिए 20 मेगापिक्सल का है। Mi 10T में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लाया बेहद सस्ता Redmi 9i स्मार्टफोन, Realme के लिए बनेगा परेशानी
mi-10t-pro

Mi 10T Pro के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफ़ोन में 6.7 इंच की फ़ुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ़्रेश रेट 144Hz है। वहीं, Mi 10T Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है. दूसरा 13 मेगापिक्सल का है, जबकि तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फ़ी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here