
इंडियन स्मार्टफोन बाजार पर चाइनीज़ कंपनियों का राज है और इस बात को कोई झुठला नहीं सकता। Xiaomi, Realme, Oppo, Vivo, OnePlus और Poco जैसे ब्रांड भारतीय मोबाइल बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा किए हैं। कहीं न कहीं देश में ऑप्शन्य की कमी और इन कंपनियों द्वारा सही बजट में अच्छी स्पेसिफिकेशन्स दिया जाना भी भारतीय जनता को लुभा रहा है। लेकिन इन सबसे के बीच देसी कंपनी Micromax ने घोषणा कर दी है कि वह भारत में अपना सब-ब्रांड लाने जा रही है और इसका नाम ‘IN Mobiles’ होगा।
Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने आधिकारिक तौर पर कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट की घोषणा कर दी है। राहुल ने यह खुलासा भी कर दिया है कि कंपनी देश में अपने नए सब-ब्रांड को उतार रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस सब-ब्रांड का ‘IN Mobiles’ होगा। यहां IN का मतलब इंडिया ही है। इस ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोंस को इसी टाइटल के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। नई अनाउंसमेंट करने के साथ ही माइक्रोमैक्स अधिकारी ने साफ कह दिया है कि कंपनी का सीधा टारगेट देश में मौजूद चीनी कंपनियां होगी।
We're #INForIndia with #INMobiles! What about you? #IndiaKeLiye #BigAnnouncement #MicromaxIsBack #AatmanirbharBharat pic.twitter.com/eridOF5MdQ
— Micromax India (@Micromax__India) October 16, 2020
IN Mobiles को माइक्रोमैक्स ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित बताया है। कंपनी की ओर से दावा किया है कि उनके आने वाले स्मार्टफोंस पूरी तरह से इंडिया में बने हुए होंगे और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही बनाए जा रहे हैं। ‘इन मोबाइल्स’ के तहत शुरूआत में कितने स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे और उनके नाम क्या होंगे यह डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है। लेकिन यह जरूर कहा जाएगा कि Xiaomi व Realme जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए Micromax और IN Mobiles को कम बजट को ही अपना हथियार बनाना होगा।
7,000 रुपये हो सकता है बजट
Micromax को लेकर कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कंपनी भारत में तीन नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स तीनों ही स्मार्टफोंस को मीडियाटेक के चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। इस मोबाइल फोंस के नाम के बारे में तो अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स के दो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट से लैस हो सकते हैं और एक फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
बहरहाल यह भी हो सकता है कि उपर बताए गए फोन IN Mobiles के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस से अलग है। रिपोर्ट की मानें तो ये तीनों ही स्मार्टफोन बजट सेग्मेंट में उतारे जाएंगे। इन तीनों डिवाईसेज़ में सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत जहां 7,000 रुपये तक हो सकती है वहीं सबसे महंगे फोन का मूल्य अधिकतम 15,000 रुपये तक ही रखा जाएगा। Micromax की तरफ से कोई भी नई अपडेट मिलते ही पाठको को सूचित किया जाएगा।



















