
पिछले माह माइक्रोमैक्स ने सस्ते 4जी फोन सीरीज में दो फोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने वीडियो 1 और वीडियो 2 को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने दो नए फोन को पेश किए हैं। कंपनी ने वीडियो 3 और वीडियो 4 को उतारा है। हालांकि कंपनी ने इन फोन को लेकर कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं किया है लेकिन ये दोनों फोन माइक्रोमैक्स की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं।
जैसा कि मालूम है वीडियो सरीज को कंपनी ने विशेष कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए पेश किया है। इन फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही मिलेगा। माइक्रोमैक्स वीडियो 3 और माइक्रोमैक्स वीडियो 4 में आपको गूगल डुओ ऐप पहले से इंस्टॉल मिलेगा जिसके माध्यम से आप वीडियो चैट कर सकते हैं।
4जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो
इन फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो माइक्रोमैक्स वीडियो 4 में 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है जो क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही फोन में 1.1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।
26 फरवरी को लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस
वीडियो 4 में 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें 32जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 8—मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 4जी आधारित इस फोन में आप जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं।
जहां तक वीडियो 3 की बात है तो कंपनी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। फोन में 5-इंच की स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन भी 4जी इनेबल है जिसमें गूगल डुओ ऐप्लिकेशन है। परंतु कंपनी ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वहीं दोनों फोन के कीमत भी फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।












