4जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो

Join Us icon

पिछले कुछ माह से सैमंसग गैलेक्सी सी7 प्रो की जानकारियां आ रही थी। वहीं आज कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस फोन की घोषणा कर दी है। हालांकि फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को चीन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है लेकिन खबर है कि जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा। दिसंबर में ही खबर दी गई थी कि कंपनी जनवरी में गैलेक्सी सी5 प्रो और सी7 प्रो को भारत में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन इससे पहले ही कपंनी ने चीन में इस फोन का प्रदर्शन कर दिया।

सैमसंग गैलेक्सी एस 8 में नहीं होगा होम बटन

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की बॉडी मैटल यूनीबॉडी डिजाइन में है जो आपको प्रीमियम फोन का अहसास कराती है। पिछले पैनल में ही आपको स्पिलिट एंटीना देखने को मिलेगा जैसा कि गैलेक्सी सी9 प्रो में दिया गया है। फोन में 5.7-इंच की सुपर एमोलेट स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,920×1,080 पिक्सल है।
samsung-galaxy-c7-pro
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

26 फरवरी को लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस

कैमरो की बात करें तो गैलेक्सी सी7 प्रो में आपको 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी कैमरा भी 16-मेगापिक्सल का ही दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीइर्अ के साथ, यूएसबी टाइप सी और और जीपीएास मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।