
Micromax बता चुकी है कि वह आने वाली 30 जुलाई को इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अभी तक फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Micromax In 2B नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं आज फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। माइक्रोमैक्स के आगामी फोन को दरअसल गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर माइक्रोमैक्स के इस आगामी स्मार्टफोन को Micromax E7446 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है जिसे सबसे पहले 91मोबाइल्स ने स्पॉट किया है। यह लिस्टिंग आज यानी 22 जुलाई की ही है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ गया है। माना जा रहा है कि यह फोन बाजार में Micromax IN 2 या फिर Micromax IN Note 2 नाम के साथ उतारा जा सकता है जो पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही एंट्री लेगा।
डिटेल्स आई सामने
सबसे पहले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात करें तो माइक्रोमैक्स फोन को यहां सिंगल-कोर में 500 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर में 1546 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड 11 ओएस के साथ लिस्ट किया गया है जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी90 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। गीकबेंच पर इस फोन को 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है जिसके साथ 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।
कब होंगे लॉन्च
प्राप्त जानकारी अनुसार देसी कंपनी माइक्रोमैक्स अपने नए स्मार्टफोंस पर काम शुरू कर चुकी है और जल्द ही ये दोनों मोबाइल भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। द मोबाइल इंडियन की खबर के अनुसार कंपनी पहले Micromax In 2B स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। ऐसे मे इस बात के प्रबल आसार है कि 30 जुलाई को लॉन्च होने वाला मोबाइल फोन माइक्रोमैक्स इन 1बी हो सकता है। वहीं Micromax In 2C का नंबर इसके बाद आएगा, अनुमान है कि यह स्मार्टफोन अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस के आसपास भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
क्या हो सकता है दाम
Micromax In 2B और Micromax In 2C ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी द्वारा लो बजट में ही उतारे जाएगे। आजकल 5G Phones ही जहां 15,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च होने लगे हैं ऐसे में भारतीय यूजर्स को उम्मीद है कि माइक्रोमैक्स भी अपने इन आगामी 4G SmartPhones को 10,000 रुपये के बजट में उतारेगी। कंपनी ने हालांकि प्राइस रेंज का कोई अंदाजा नहीं दिया है कि लेकिन अनुमान है कि आने वाले माइक्रोमैक्स फोन की शुरूआती कीमत 7,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है।




















