22 अगस्त को लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स इनफिनिटी, महंगे फोन वाला फीचर होगा कम कीमत में

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/micromax-infinity.jpg

पिछले हफ्तें ही हमने जानकारी दी थी कि चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को टक्कर देने के लिए भारतीय ब्रांड माइक्रोमैक्स एक बड़ी तैयारी में लगा है। कंपनी जल्द ही मीड रेंज में कैनवस इनफिनिटी सीरीज़ को जोड़ने वाली है। वहीं अब स्वयं कंपनी ने अपने नए लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं जिसके अनुसार इस 22 अगस्त को कंपनी ईवेंट के ​माध्यम से धमाकेदार डिवाईस लाने वाली है।

कल से सेल के लिए उपलब्ध होगा नोकिया 5, जानें इस फोन के बारे में पांच खास बातें

माइक्रोमैक्स के मीडिया इन्वाईट में इस बात की पुष्टि होती है कि कंपनी इस दिन इनफिनिटी डिसप्ले वाला स्मार्टफोन पेश करेगी। यह डिसप्ले अब तक सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसे बेहद मंहगे हैंडसेट और हालियो रिलीज़ एलजी क्यू6 में दिखी थी, उसे ये देसी कंपनी मीडरेंज में स्मार्टफोन यूजर्स को प्रदान करेगी।

माइक्रोमैक्स का यह आगामी स्मार्टफोन 18:9 रेशियो वाली डिसप्ले से लैस होगा। यह नैरो बेज़ल्स पर आधारित होगा तथा फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं होगा। सभी नेबिगेशन बटन फोन की स्क्रीन के टच पैनल पर मौजूद होंगे।

गैलेक्सी जे7 प्रो का सस्ता संस्करण हो सकता है लॉन्च ​जिसमें होगी 4जीबी रैम मैमोरी

हमारी जानकारी के मुता​बिक माइक्रोमैक्स इनफिनिटी सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर स​कती है। जो साल की अलग अलग तारीखों पर बाजार में उतारे जाएंगे। कैनवस इनफिनिटी सीरीज़ में लॉन्च होने वाले फोन की कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी किसी नाम से अपने आगामी स्मार्टफोन को पेश करेगी और उसकी पूरी स्पेसिफिकेशन्स के लिए 22 अगस्ता का इंतज़ार करना होगा।