सावधान: आपके फोन डाटा पर है चीनी कंपनियों की नजर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/12/hacker-1.jpg

यदि आप अपने फोन में ही अपनी सभी निजी जानकारियां सुरक्षित रखते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि आपके फोन डाटा पर है चीन की नजर। खास बात यह कही जा सकती है कि डाटा चोरी करने में सिर्फ छोटी कंपनियां ही शामिल नहीं हैं बल्कि कई बड़े नाम भी हैं। फोन डाटा चोरी को लेकर ऐसा ही एक सनसनीखेज़ खुलासा किया है सायबर सिक्योरिटी और मोबाईल सेफ्टी की जानकार कंपनी ट्रस्टलुक ने।

फोन अपडेट से होते हैं ये 5 फायदे

ट्रस्टलुक के अनुसार चीन और अमेरिका में लाखों की तादाद में ऐसे स्मार्टफोन इस वक्त यूज़ में हैं जिनमें सॉफ्टवेयर के जरिये मोबाईल कंपनियां यूजर्स पर नज़र रखे हुए है। ट्रस्टलुक ने दर्जन भर से ज़्यादा ऐसी कंपनियों की सूची तैयार की है जो सॉफ्टवेयर के माध्यम से यूजर्स की जानकारी तथा मोबाईल से की जाने वाली हरेक एक्टीविटी ऐक्सेस कर रही हैं।

इस खुलासे के बाद एडीयूपीएस नाम का सॉफ्टवेयर सामने आया है जो कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन में प्री-इंस्टाल दिया जाता है और यही सॉफ्टवेयर यूजर्स की जानकारी ऐक्सेस करने में सहायक साबित हो रहा है। भारत में 9.6 प्रतिशत मोबाईल बाज़ार पर अपना कब्जा जमाए देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाईल निर्माता कंपनी लेनोवो के साथ-साथ जियोनी और ज़ेडटीई का नाम भी ट्रस्टलुक की इस लिस्ट में शमिल है।

भारत बनेगा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल बाज़ार, जानें इस बार किसे छोड़ेगा पीछे

हालांकि भारत में लेनोवो की ओर से संदेश दिया गया है कि भारतीयों के डिवाईस में उनकी हर तरह की जानकारी बिल्कुल सुरक्षित है तथा कंपनी की ओर से किसी भी यूजर का कोई डाटा ऐक्सेस नहीं किया जा रहा है। परंतु भारत में अधिकांश स्मार्टफोन यूजर्स अपने बैंक तथा आॅन-लाईन ट्रांजेक्शन की डिटेल्स और पासवर्ड अपने मोबाईल में ही सेव रखते है ऐसे में ट्रस्टलुक का यह खुलासा सच में चिंताजनक है।