Moto G Stylus 5G (2022) स्मार्टफोन Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Moto-G-Stylus-5G-2022.jpg

Motorola ने अपनी G सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Moto G Stylus 5G (2022) और Moto G 5G (2022) लॉन्च किए हैं। Moto G Stylus 5G (2022) स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Moto G Stylus का सक्सेसर है। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फ़ोन 50MP प्राइमरी कैमरा और 16MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Moto G Stylus 5G (2022) की कीमत

Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 499.99 डॉलर (करीब 38,165 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन अमेरिका में 28 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Moto G Stylus 5G (2022) स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Moto G Stylus 5G (2022) स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2460 × 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में ओक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। फ़ोन में ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया गया है। फ़ोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS2.1 स्टोरेज दिया गया है।

Moto G Stylus 5G (2022) स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ होन में 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन Dimensity 700 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Moto G Stylus 5G (2022) स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इस फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट, साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M53 स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत

Moto G Stylus 5G (2022) स्मार्टफोन को दो कलर – ग्रीन और ब्लू कलर में पेश किया गया है। इस फोन का वजन 215 ग्राम और साइज 168.9 × 75.8 × 9.3mm है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में डुअल-SIM, 5G, डुअल-बैंड WiFi 6, Bluetooth 5.0, GPS, Glonass, और Galileo दिया गया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro