Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ गीकबेंच पर दिखा Moto G76 5G, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Motorola अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G76 5G को लेकर फिर चर्चा में आ गया है। इसे बेंचमार्किंग प्लेटफार्म Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक इस डिवाइस का मॉडल नंबर ‘XT2537-4’ है। जो पहले की लिस्टिंग के अनुसार Moto G76 5G हो सकता है। बता दें कि गीकबेंच बेंचमार्क प्लेटफार्म से फोन के कुछ अहम फीचर्स आए हैं। जिससे लगता है कि ब्रांड अपनी G-सीरीज को और भी पावरफुल अपग्रेड देने की तैयारी में है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Geekbench पर सामने आई जानकारी के अनुसार आगामी Moto G76 5G ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1018 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2893 स्कोर हासिल किया है। डिवाइस को करीब 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसमें ऑक्टा-कोर CPU आर्किटेक्चर है जिसके 4 कोर 2.40GHz और 4 कोर 1.80GHz क्लॉक स्पीड के साथ देखे गए हैं। इसके साथ Adreno 710 GPU की डिटेल्स बताई गई है। जो बेहतर गेमिंग और ग्राफिक परफॉरमेंस मिलने का इशारा करती है।

बताया जा रहा है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए Moto G100s का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इससे पहले यही मॉडल नंबर चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। जिसने पुष्टि की थी कि यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एंट्री ले सकता है। उम्मीद है कि मोटोरोला आने वाले हफ्तों में इस फोन को आधिकारिक तौर पर टीज कर सकता है। जबकि इसका लॉन्च दिसंबर के आसपास किया जा सकता है।

यदि Moto G100s की बात करें तो यह क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से लैस रखा गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक है।

Moto G100s में 6.72-इंच का LCD डिस्प्ले है। जो 2400×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स है और इसमें DC Dimming और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन तकनीक भी है।

moto-g100s-launched-china-7000mah-battery-snapdragon-7s-gen2-price-specs

कैमरा के मामले में लेटेस्ट Moto G100s में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो लंबे बैकअप के साथ आती है। इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

लॉन्च के बाद अपकमिंग Moto G76 5G का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15 5G, Realme 15 और iQOO Z10 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कम दाम में बढ़िया परफॉरमेंस तलाश रहे हैं।

अगर आप मिड रेंज के अंदर शानदार परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Moto G76 5G का इंतजार कर सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको इसका अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here