
Motorola भारत में अपनी नई G-सीरीजर का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह संभवतः Moto G86 हो सकता है, जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है। वहीं, अब 91mobiles ने एक नया Motorola फोन BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा है। हालांकि फोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान है कि यह Moto G86 लाइनअप का हिस्सा हो सकता है। अगर यह डिवाइस लॉन्च होता है, तो यह पिछले साल भारत में ₹20,000 से कम कीमत में आए Moto G85 का सक्सेसर होगा।
Moto G86 बीआईएस डिटेल्स
- मोटोरोला का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर XT2527-5 के साथ BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिया है, जो भारत में लॉन्च होने वाले डिवाइस के लिए अनिवार्य प्लेटफॉर्म है।
- यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह मॉडल नंबर किस फोन का है, लेकिन सबसे अधिक संभावना है कि यह मोटो जी86 है।
- यह अटकलें यूरोप में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज़ की EU Declaration साइट पर आधारित हैं। यहां Moto G86 को XT2527-2 मॉडल नंबर और इसके नाम (Moniker) के साथ लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी पुष्टि होती है।
- हमने इससे पहले XT2527-1 मॉडल नंबर वाले एक Motorola फोन को अमेरिकी FCC प्लेटफॉर्म पर भी देखा था, जिसे Moto G86 माना जा रहा है।
- ऐसे में यह माना जा सकता है कि Moto XT2527-5 भी Moto G86 लाइनअप का एक मॉडल हो सकता है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि Moto G86 Power का मॉडल नंबर XT2527-7 है।
- Moto G86 सीरीज को लेकर जल्द ही और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।
Moto G86 से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं :
- TUV Rheinland और UL Solutions के अनुसार, Moto G86 में 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह पिछले मॉडल Moto G85 की तुलना में थोड़ा अपग्रेड है, जिसमें 5,000mAh की बैटरी और समान चार्जिंग स्पीड मिलती है।
- लीक रेंडर्स के मुताबिक, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। यह कैमरा Sony LYTIA सेंसर के साथ आ सकता है और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट कर सकता है। जहां Moto G85 में डुअल कैमरा था, वहीं G86 में यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
- Moto G86 में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और इसमें Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
- हमारे सूत्रों के अनुसार, Moto G86 की कीमत EUR 330 (लगभग ₹31,700) हो सकती है और यह 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट में आएगा। फोन को Golden, Cosmic, Red, और Spellbound जैसे शानदार रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।