Moto G86 Power 5G का कलर वैरियंट और स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक, यहां देखें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/Motorola-Moto-G86-Power-5G.jpg

मोटोरोला एक और नए फोन मोटो जी86 पावर 5जी (Moto G86 Power 5G) को कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है, लेकिन लीक्स में इस नए फोन के कलर वैरियंट, स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। एंड्रॉयड हेडलाइंस की नई रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला मोटो G86 पावर 5G को चार कलर ऑप्शंस जैसे कि क्राइसेंथमम, कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रस और स्पेलबाउंड में पेश किया जा सकता है। हालांकि हर कलर का बैक टेक्सचर अलग होगा। स्पेलबाउंड मॉडल इको लेदर फिनिश में देखने को मिलेगा, जबकि बाकी में टेक्सचर्ड प्लास्टिक है।

Moto G86 Power 5G स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

मोटोरोला का यह फोन फोन मोटो G86 जैसा दिखता है, लेकिन बड़ी बैटरी के कारण थोड़ा मोटा और भारी है। आइए जानते हैं इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे मेंः

कब हो सकता है लॉन्च

मोटोरोला ने अभी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन को जून तक कंपनी पेश कर सकती है। मोटो G86 5G के स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स भी सामने आए हैं, जिससे लगता है कि स्टैंडर्ड और पावर मॉडल एक साथ लॉन्च हो सकते हैं। मोटोरोला ने अभी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन को जून तक कंपनी पेश कर सकती है। मोटो G86 5G के स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स भी सामने आए हैं, जिससे लगता है कि स्टैंडर्ड और पावर मॉडल एक साथ लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणाओं को इंतजार है।