
Motorola ने अपनी जी-सीरीज के नए स्मार्टफोन Moto G86 Power 5G को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। इस डिवाइस को लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जिसमें लॉन्च डेट, डिजाइन, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस रिवील हुए हैं। आइए, आगे जानते हैं Moto G86 Power स्मार्टफोन में आपको क्या खास मिलने वाला है और इसकी कीमत क्या रखी जा सकती है।
Moto G86 Power 5G इंडिया लॉन्च डिटेल्स
आप नीचे दिए गए टीजर में देख सकते हैं कि Moto G86 Power भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Motorola India वेबसाइट और Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि पेश होने के बाद अन्य रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन साइट्स पर भी मिलने की उम्मीद है।

Moto G86 Power 5G का डिजाइन
Moto G86 Power 5G फोन का बैक प्रीमियम वेगन लेदर डिजाइन के साथ दर्शाया गया है। यह IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन, MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन और Gorilla Glass 7i के साथ आएगा। ग्राहकों को इसके लिए तीन पैनटोन-क्यूरेटेड कलर्स पैनटोन स्पेलबाउंड, पैनटोन कॉस्मिक स्काई, पैनटोन गोल्डन साइप्रस मिलेंगे। डिवाइस के बैक पर डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले की पेशकश है।
क्या है IP68, IP69 और MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन
IP68 और IP69 रेटिंग पानी और धूल से बचाव के लिए दी जाती है। जिसमें 69 रेटिंग की मदद से पानी के जेट से भी सुरक्षा संभव है। इसके साथ ही मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन से फोन के गिरने पर भी इसमें ज्यादा डैमेज नहीं होता है। यानी कि कुल मिलाकर आज के इस भागदौड़ भरे माहौल में डिवाइस ग्राहकों को बढ़िया सुरक्षा प्रदान करेगा।
Moto G86 Power 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Moto G86 Power में 1.5K Super HD pOLED डिस्प्ले दिया जा रहा है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है। यानी यह डिस्प्ले ग्राहकों को शानदार स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
चिपसेट और स्टोरेज
यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस रखा जाएगा। जो स्मूथ मल्टीटास्किंग और पावरफुल परफॉरमेंस देगा। फोन में स्पीड के लिए 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की बात कंफर्म है। जबकि ज्यादा रैम की इच्छा रखने वालों के लिए RAM Boost 3.0 तकनीक होगी। जिसके जरिए 24GB तक रैम बढ़ा सकेंगे।
कैमरा
Moto G86 Power 5G में 50MP OIS Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है। जो Moto AI द्वारा संचालित होगा। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। रियर प्राइमरी कैमरा सिस्टम में AI फोटो एन्हांसमेंट इंजन, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 8MP मैक्रो अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा होगा। यह भी 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
बैटरी और चार्जिंग
ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Moto G86 Power में 6720mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो तीन दिनों तक चलने के काबिल हो सकती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट रहेगा।
अन्य और सॉफ्टवेयर
Moto G86 Power मोबाइल में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जा रहे हैं जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे। इसके अलावा फोन Android 15 पर रन करेगा। इसमें Hello UI/UX दी जाएगी। जिसमें Family Space, Moto Gestures, और My UX शामिल होगा।
Moto G86 Power 5G कीमत (संभावित)
Moto G86 Power 5G मई 2025 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। इसकी कीमत ग्लोबली €329.99 यानी लगभग 32,005 रुपये के आसपास थी। हमारा अनुमान है कि भारत में फोन का प्राइस ग्लोबल से कम रखा जा सकता है। यानी यह मोबाइल 20 से 25 हजार रुपये में लॉन्च हो सकता है।
अगर आप Moto G86 Power 5G स्मार्टफोन को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो 30 जुलाई तक रुक सकते हैं क्योंकि यह मिड बजट में मोटोरोला की एक बढ़िया पेशकश मानी जा सकती है। इसे आप नया फोन लेने की लिस्ट में जरूर ऑप्शन बना सकते हैं।















