लॉन्च हुआ बेहद एडवांस और पावरफुल Motorola Edge 40, देखें कितना है प्राइस और कैसे हैं फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/motorola-edge-40.jpg
Highlights

कुछ सप्ताह पहले ही Motorola Edge 40 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। वहीं अब कंपनी ने इसी सीरीज़ का वनिला मॉडल Motorola Edge 40 को भी उतार दिया है। मोटोरोला ने अपने इस नए स्मार्टफोन को यूरोपीयन बाजार में पेश किया है जिसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

मोटोरोला ऐज़ 40 के स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Edge 40 की डिस्प्ले

Motorola Edge 40 में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 1200निट्स ब्राइटनेस तथा एचडीआर10+ जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।

Motorola Edge 40 का प्रोसेसर

मोटोरोला ऐज़ 40 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 40 का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए मोटो ऐज़ 40 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 1/1.5-इंच सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल मैक्रो विज़न अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Motorola Edge 40 की बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज़ 40 स्मार्टफोन में 4,400एमएएच बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 15वॉट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में यह फोन पूरे दिन का बैकअप देने की क्षमता रखता है।

मोटोरोला ऐज़ 40 के बेस्ट फीचर्स कौन से हैं

मोटो ऐज़ 40 का प्राइस क्या है

Motorola Edge 40 को मार्केट में 8जीबी रैम + 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत €550 यूरो है जो इंडियन करंसी अनुसार 49,499 रुपये के करीब है। यूरोपीयन मार्केट में यह मोटोरोला फोन Nebula Green, Eclipse Black (both in vegan leather) और Lunar Blue (acrylic) ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है।