Motorola Edge 50 Fusion और Vivo T3 Pro में कौन आगे कौन पीछे? यहां देखें दोनों का परफॉर्मेंस कंपैरिजन

Join Us icon

वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘टी’ सीरीज का चौथा स्मार्टफोन Vivo T3 Pro लॉन्च कर दिया है। 24,999 रुपये में लाया गया यह मोबाइल 8GB RAM और Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है तथा तगड़ी परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसी प्राइस रेंज में मशहूर Motorola Edge 50 Fusion पर यह फोन कितना हावी पड़ता है तथा मोटोरोला मोबाइल को कहां पछाड़ता है, यह जानने के लिए हमने इनका परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे देख सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरVivo T3 ProMotorola Edge 50 Fusion
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3क्चालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड1x 2.63GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 2.4GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 1.8GHz Cortex-A510
4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95 GHz Cortex-A55
जीपीयूएड्रेनो 720 जीपीयूएड्रेनो 710 जीपीयू
मेमोरी8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

वीवो टी3 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न में से किसका सीपीयू ज्यादा अच्छा काम कर सकता है, यह जानने के लिए हमने दोनों में गीकबेंच रन किया। इस बेंचमार्क में Vivo T3 Pro का सिंगल-कोर स्कोर 1147 रहा जब्कि Motorola Edge 50 Fusion का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 1020 आया।

इसी तरह वीवो टी3 प्रो ने 3117 गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त किया तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न का गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर 2945 रहा है। दोनों में ही Vivo स्मार्टफोन ने बेहतर परफॉर्म किया तथा Motorola मोबाइल को पीछे छोड़ दिया।

बताते चलें कि Vivo T3 Pro का स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट जहां 1.8GHz से लेकर 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं मोटोरोला फोन में दिया गया स्नैपड्रैगन चिपसेट 1.95GHz से लेकर 2.4GHz की स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

विजेता : Vivo T3 Pro

AnTuTu टेस्ट

CPU के साथ ही इन दोनों मोबाइल्स के GPU, Memory और UX मिलकर कैसा परफॉर्म कर सकते हैं, यह जानने के लिए हमने वीवो टी3 प्रो तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न में एनटूटू बेंचमार्क को रन किया। यहां Vivo T3 Pro का ओवरॉल एनटूटू स्कोर 812119 रहा जो Motorola Edge 50 Fusion द्वारा अचीव किए गए 620648 स्कोर से काफी आगे है।

AnTuTu ScoreVivo T3 ProMotorola Edge 50 Fusion
सीपीयू स्कोर257595211792
जीपीयू स्कोर255679120587
मेमोरी स्कोर144930133226
यूएक्स स्कोर153915155043
ओवरॉल एनटूटू स्कोर812119620648

यहां सीपीयू, जीपीयू और मेमोरी एनटूटू में वीवो टी3 प्रो आगे है जब्कि यूक्स के मामले में मोटोरोला मोबाइल कुछ बेहतर परफॉर्म करके दिखाता है। गौरतलब है कि आइकू ज़ेड9एस प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दोनों ही 12GB LPDDR4X RAM RAM तकनीक पर काम करते हैं।

विजेता : Vivo T3 Pro

Throttling टेस्ट

वीवो टी3 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न के प्रोसेसर पर जब काम का दबाव पड़ेगा तो वह कितनी क्षमता के साथ काम कर पाएगा? थ्रॉटलिंग सिचुएशन में प्रोसेसेर की परफॉर्म को जांचने के इन फोंस में Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया। यह ऐप तकरीबन 9 मिनट तक चली जिसने दोनों फोंस की सीपीयू काबिलियत को टेस्ट किया।

बर्नआउट सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट में वीवो टी9 प्रो 5जी फोन के प्रोसेसर ने अपनी क्षमता का 67.9 प्रतिशत प्रदर्शन किया। वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न ने 76.5 प्रतिशत प्रोसेसिंग क्षमता के साथ ही काम किया। इस टेस्ट के बाद माना जा सकता है कि जब आप फोन में बहुत सारे काम एक साथ करेंगे तो मोटोरोला मोबाइल बेहतर परफॉर्म करेगा।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Gaming टेस्ट

Vivo T3 Pro और Motorola Edge 50 Fusion में गेम खेले जाने पर कौन सा मोबाइल ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर सकता है? यह परखने के लिए हमने दोनों मोबाइल्स में दो बड़े गेम खेले तथा दोनों को ही 30-30 मिनट तक रन किया। गेमिंग टेस्ट में हमने जांचा कि BGMI और COD: Mobile को खेलने पर कौन सा फोन ज्यादा गर्म हुआ तथा किसी बैटरी ज्यादा घटी।

30 मिनट तक BGMI खेलने के बाद वीवो टी3 प्रो समार्टफोन का तापमान सिर्फ 3.8 डिग्री ही बढ़ा। यह वाकई में प्रभावशाली रहा। वहीं इस गेम को जब मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन में खेला गया तो इसका टेम्परेचर 7.5 डिग्री तक बढ़ा। वहीं बैटरी ड्रॉप की बात करें तो गेम के बाद Vivo T3 Pro की बैटरी 7 प्रतिशत कम हो चुकी थी तथा Edge 50 Fusion की बैटरी 9 प्रतिशत घटी थी।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Vivo T3 Pro36.6FPS (औसत)3.8 डिग्री7 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.5 डिग्री9 प्रतिशत

कॉल ऑफ ड्यूटी गेम में भी वीवो टी3 प्रो ने टेम्परेचर कंट्रोल में बेहतरीन परफॉर्म किया। इस मोबाइल में गेम को आधा घंटा खेलने के बाद तापमान सिर्फ 3.1 डिग्री ही बढ़ा। वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का टेम्परेचर 7.2 डिग्री बढ़ गया। वहीं गेमिंग के बाद जब बैटरी चेक की गई तो वीवो की बैटरी 5 प्रतिशत कम हुई थी तथा मोटो फोन की बैटरी 9 घटी थी।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Vivo T3 Pro52.14FPS (औसत)3.1 डिग्री5 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.2 डिग्री9 प्रतिशत

विजेता : Vivo T3 Pro

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सVivo T3 ProMotorola Edge 50 Fusion
डिस्प्ले6.77″ FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED6.67″ FHD+ 144Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
ऑपरेटिंग सिस्टमFunTouch OS 14 + Android 14My UX + Android 14
मेमोरी8GB RAM + 256GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP Sony IMX882 (OIS) + 8MP Ultra-wide50MP Sony Lytia 700C (OIS) + 13MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie32MP Selfie
बैटरी5,500mAh Battery5,000mAh Battery
चार्जिंग80W FlashCharge68W TurboPower

कीमत का कंपैरिजन

Vivo T3 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999

वीवो टी3 प्रो 5जी फोन 8जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 128जीबी स्टोरेज का प्राइस 24,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज का रेट 26,999 रुपये है। नए वीवो टी3 प्रो की सेल 3 सितंबर से शुरू होगी तथा इसे Sandstone Orange और Emerald Green कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 50 Fusion प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹24,999

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तथा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। इस मोटोरोला मोबाइल को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

Vivo T3 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion कौन आगे कौन पीछे?

वीवो टी3 प्रो का प्रोसेसर मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न में मौजूद चिपसेट पर भारी पड़ता है। इसकी प्रोसेसिंग स्पीड भी ज्यादा है तथा यह गेमिंग में भी बेहतर परफॉर्म करता है। दोनों की तुलना पर करने पर वीवो 5जी फोन मोटोरोला मोबाइल पर हावी पड़ता है तथा इसे पीछे छोड़ता है।

गौरतलब है कि यहां प्राइस के मामले में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। जितने रुपये में Vivo T3 Pro का 8जीबी+128जीबी मॉडल आएगा, उतने प्राइस पर ही Edge 50 Fusion को 12जीबी+256जीबी में खरीदा जा सकेगा। इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन में वीवो स्मार्टफोन को आगे जरूर कहेंगे लेकिन प्राइस और स्टोरेज डिफरेंस को देखते हुए मोटोरोला फोन को बहुत ज्यादा पीछे नहीं कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here