
कॉम्पैक्ट फोंस की मार्केट तेजी पकड़ रही है। साथ ही मोबाइल ब्रांड्स के बीच भी सबसे स्लीक स्मार्टफोन लाने की होड़ मची है। फ्लैगशिप सेगमेंट में पहले Samsung Galaxy S25 Edge और अब iPhone Air ऐसे मोबाइल हैं जो अपने पतली बॉडी डिजाइन के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ही 1 लाख रुपये वाले मोबाइल फोन हैं जिनकी थिकनेस किसी माचिस की डिब्बी से भी कम है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स से लैस इन दोनों स्मार्टफोंस में क्या-क्या खास है और कौन किसी प्वाइंट पर दूसरे से आगे निकलता है, यह जानने के लिए हमने आईफोन एयर और सैमसंग गैलेक्सी एस25 का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
कीमत कंपैरिजन
| प्राइस | iPhone Air | Samsung Galaxy S25 Edge |
| 256GB | 1,19,900 | 1,09,999 |
| 512GB | 1,39,900 | 1,21,999 |
| 1TB | 1,59,900 | – |
आईफोन एयर भारतीय बाजार में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके बेस मॉडल की शुरूआत 256GB से होती है जिसकी कीमत 1,19,900 रुपये है। इसी तरह मोबाइल का 512GB मेमोरी वेरिएंट 1,39,900 रुपये में और सबसे बड़ा 1TB वाला आईफोन एयर 1,59,900 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। मार्केट में यह आईफोन Space Black, Cloud White, Light Gold और Sky Blue कलर में बिकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 256GB मेमोरी वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 1,09,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के 512GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 1,21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग फोन बाजार में Titanium Jet Black, Titanium Icy Blue और Titanium Silver कलर ऑप्शंस में सेल के लिए उपलब्ध है।
डिजाइन कंपैरिजन
| डायमेंशन | iPhone Air | Samsung Galaxy S25 Edge |
| मोटाई (mm) | 5.64 | 5.8 |
| चौड़ाई (mm) | 74.7 | 75.6 |
| लंबाई (mm) | 156.2 | 158.2 |
| वजन (g) | 165 | 163 |
डिजाइन की बात सबसे पहले करें तो iPhone Air की थिकनेस सिर्फ 5.6mm है जो इसे सबसे पतला आईफोन बनाती है। वहीं आईफोन एयर का वजन सिर्फ 165 ग्राम है जो इसे लाइट वेट यानी बेहद ही हल्का बनाता है। यह मोबाइल Titanium frame पर बना गया है और फोन के बैक व फ्रंट पैनल Ceramic Shield की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।
iPhone Air रियर पैनल पर ऊपरी ओर हारिजॉन्टल शेप में कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक ओर सिंगल कैमरा लेंस और दूसरी ओर फ्लैश लाइट लगाई गई है। इसके राइट फ्रेम पर पावर बटन के साथ ही कैमरा कंट्रोलर लगाया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम पर वॉल्यूम बटन्स के साथ एक्शन बटन भी दिया गया है। यह वॉटरप्रूफ आईफोन है जो IP68 रेटिंग के साथ लाया है। एप्पल की मानें तो यह 30 मिनट तक 6 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने पर भी खराब नहीं होगा।
Samsung Galaxy S25 Edge भी ब्रांड का सबसे स्लीम स्मार्टफोन है। इस एंड्रॉयड फोन की मोटाई केवल 5.8mm है। थिकनेस के हिसाब से देखें तो यह बेहद ही मामूली से अंतर के साथ आईफोन एयर से पिछड़ता है। हालांकि रियल लाइफ यूज़ में यह डिफरेंस शायद महसूस भी नहीं होगा। वहीं मोबाइल को मजबूती प्रदान करने के लिए इसमें भी कंपनी ने Titanium फ्रेम का इस्तेमाल किया है।
गैलेक्सी एस25 ऐज के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप का कैमरा मॉड्यूल लगाया गया है जिसमें दो लेंस और उनके नीचे फ्लैश लाइट मौजूद है। फोन को डेंट और स्क्रैच से बचाने के लिए कंपनी ने इसके बैक पर कोर्निंग Gorilla Glass Victus 2 और फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास Ceramic 2 लगाया है। यह मोबाइल भी IP68 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन
| स्पेसिफिकेशन्स | iPhone Air | Samsung Galaxy S25 Edge |
| डिस्प्ले | 6.5″ 120Hz Super Retina XDR OLED | 6.7″ 120Hz 2X Dynamic AMOLED |
| प्रोसेसर | Apple A19 Pro | Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
| रैम | 12GB RAM | 12GB LPDDR5X RAM |
| स्टोरेज | 1TB storage | 512GB UFS 4.0 storage |
| बैक कैमरा | 48MP Fusion | 200MP + 12MP |
| फ्रंट कैमरा | 18MP Center Stage | 12MP Selfie |
| चार्जिंग | 20W | 25W |
| बैटरी | 3,149mAh Battery (ऑफिशियल नहीं) | 3,900mAh Battery |
डिस्प्ले
आईफोन एयर में 2736 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5-इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है। यह ओएलइडी पैनल पर बनी ProMotion स्क्रीन है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले 460ppi और 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है। उंगुलियों से फोन गंदा ना होगा इसके लिए एप्पल ने नए आईफोन पर फिंगरप्रिंट-रेजिस्टेंट oleophobic coating भी की है।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन 3120 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एमोलेड पैनल पर बनी डायनामिक 2एक्स स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। स्क्रीन साइज और रेजोल्यूशन के मामले में जहां यह आईफोन एयर से आगे है वहीं ब्राइटनेस में मामले में पीछे रह जाता है।
परफॉर्मेंस
iPhone Air नए और एडवांस iOS 26 से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो एआई फीचर्स से लैस है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में एप्पल ए19 प्रो चिप लगाई गई है जो इसे ताकत प्रदान करती है। 16‑core Neural Engine वाला मोबाइल सपीयू है जिसमें 2 परफॉर्मेंस और 4 एफिशियंसी कोर वाला 6‑core CPU और न्यूरल एस्केलेटर्स वाला 5‑core GPU लगाया गया है।
Samsung Galaxy S25 Edge क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर Orion CPU है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 26,64,209 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं स्मूथ ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 740 जीपीयू और फास्ट मोबाइल गेमिंग के लिए Gen 2 AI Engine मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित One UI 7 पर काम करता है और कंपनी इस मोबाइल में 6 साल की ओएस व सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए आईफोन एयर के बैक और फ्रंट दोनों ओर सिंगल कैमरा सेंसर लगाया गया है। इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा मौजूद है जो सेंसर-शिफ्ट ओआइएस और 10x डिजिटल ज़ूम जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं आईफोन एयर के फ्रंट पैनल पर 18 मेगापिक्सल Center Stage सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह एफ/1.9 अपर्चर पर काम करता है जो सेल्फी फ्रेम को देखते हुए फोटो का आस्पेक्ट रेशयो अपने आप जरूरत के हिसाब से चेंज कर लेता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। यह फोन भी 10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल सेंसर लगाया गया है।
बैटरी
सबसे पहले तो आपको बता दें कि एप्पल अपने आईफोंस की बैटरी एमएएच पावर को कभी रिवील नहीं करती है। नए iPhone के साथ ही ऐसा ही हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि यह आईफोन एयर में 3,149एमएएच बैटरी लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल 27 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। यह डिवाइस 20W फास्ट चार्जिंग और 30W MagSafe चार्जिंग सपोर्ट करता है। एप्पल के मुताबिक इसे 30 मिनट में ही 50% चार्ज किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 3,900एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 10 घंटे 50 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर दे चुकी है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस तकनीक से लैस किया गया है। हमारी टेस्टिंग में इसने सिर्फ 60 मिनट में ही फोन को 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया था।
निष्कर्ष
गौरतलब है कि 91मोबाइल्स की इन हाउस टेस्टिंग Samsung Galaxy S25 Edge पर विभिन्न तरह के बेंचमार्क और परफॉर्मेंस टेस्ट कर चुकी है लेकिन iPhone Air को अभी Apple द्वारा शेयर नहीं किया गया है। सैमसंग का फोन 26 लाख का एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है और आईफोन एयर में लगे A19 Pro चिपसेट का एनटूटू स्कोर 20 लाख के करीब बताया जा रहा है। लेकिन फिलहाल हम इसे पुख्ता करार नहीं दे सकते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में इनमें कॉंटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
वहीं एक बड़ा प्वाइंट e-SIM का है। सैमसंग फोन में यूजर फिजिकल सिम कार्ड लगा सकते हैं लेकिन आईफोन एयर में केवल ई-सिम ही लगेगी। अभी सभी इंडियन मोबाइल यूजर इस फीचर के आदी नहीं हुए हैं लिहाजा कहीं न कहीं यह अखर सकता है। स्क्रीन के मामले में दोनों मोबाइल फोंस को तकरीबन बराबर ही कहा जाएगा और पावर बैकअप में भी आईफोन एयर व गैलेक्सी ए25 ऐज लगभग एक जैसा ही रिजल्ट देंगे।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें Samsung Galaxy S25 Edge का रियर कैमरा हमें अधिक बेहतर और पावरफुल लगा जो यूजर्स को कई वैरायटी प्रदान कर सकता है। वहीं दूसरी ओर iPhone Air में दिया गया 18 मेगापिक्सल स्टेज सेल्फी कैमरा यूजर्स की फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी में कई बेहतरीन फ्रेम च्वाइस प्रदान करता है। कुल मिलाकर दोनों मोबाइल्स एंड्ररॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर खुद को बेस्ट साबित करते हैं। अंत में बात ब्रांड प्रेफरेंस की आती है, अगर आप Android पसंद करते हैं तो सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज आपको लुभाएगा। वहीं यदि आप Apple के दिवाने हैं तो यकिनन आईफोन एयर अभी तक आए एप्पल मोबाइल्स में सबसे ज्यादा अटरेक्टिव साबित हो सकता है।



















