Motorola Edge 50 Fusion vs Vivo V30e: प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स, परफॉर्मेंस और कैमरा का कंपैरिजन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/05/motorola-edge-50-fusion-vs-vivo-v30e.jpg

Motorola Edge 50 Fusion इंडिया में लॉन्च हो गया है जो 22 मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। स्टालिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस मोबाइल के साथ इसी बजट का Vivo V30e स्मार्टफोन भी खड़ा है जो अपने डिजाइन, फीचर्स और कैमरा के चलते पहले ही मार्केट में चर्चा का विषय बना हुआ है। आगे हमने मोटोरोला और वीवो फोन का प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स, परफॉर्मेंस और कैमरा का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान सकते हैं​ कि मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन और वीवो वी30ई में से कौन आगे निकलता है।

कीमत का कंपैरिजन

Motorola Edge 50 Fusion का प्राइस

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा मॉडल 12जीबी+256जीबी के साथ 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस फोन को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

Vivo V30e का प्राइस

वीवो वी30ई 5जी फोन भी 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है तथा दो स्टोरेज वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 128जीबी मैमोरी वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये है तथा बड़े 256जीबी स्टोरेज का रेट 29,999 रुपये है। इस वीवो फोन को Silk Blue और Velvet Red कलर में खरीदा जा सकता है।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

प्रोसेसिंग पावर

Processor Performance Motorola Edge 50 Fusion Vivo V30e
प्रोसेसर क्चालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 क्चालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1
प्रोसेसर क्लॉक स्पीड 2.4GHz Octa-Core CPU 2.2GHz Octa-Core CPU
एनूटूट स्कोर 620648 569641
एनटूटू सीपीयू स्कोर 211792 193459
एनटूटू जीपीयू स्कोर 120587 95703
एनटूटू मैमोरी स्कोर 133226 145101
एनटूटू यूएक्स स्कोर 155043 135378
गीकबेंच सिंगल-कोर 1020 921
गीकबेंच मल्टी-कोर 2945 2771
पीसी मार्क परफॉर्मेंस
13863 9496

Motorola Edge 50 Fusion

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू मौजूद है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 620648 ओवरआल एनटूटू स्कोर प्राप्त किया है। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इसे 1020 सिंगल-कोर तथा 2945 मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर मिला है। पीसी मार्क परफॉर्मेंस में Motorola Edge 50 Fusion ने 13863 प्वाइंट्स हासिल किए हैं।

Vivo V30e

वीवो वी30ई पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन इंडिया में क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 4 कोर तथा 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 4 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल में एड्रेनो 710 जीपीयू दिया गया है।

Vivo V30e 5जी फोन ने 569641 ओवरआल एनटूटू स्कोर प्राप्त किए हैं वहीं पीसी मार्क परफॉर्मेंस में इस मोबाइल को वनप्लस नोर्ड सीई 4 से ज्यादा 9496 प्वाइंट्स मिले हैं। बेंचमार्किंग स्कोर पर नज़र डालें तो इस फोन ने सिंगल-कोर में 912 स्कोर तथा मल्टी-कोर में 2771 गीकबेंच स्कोर हासिल किया है।

गेमिंग पावर

गेम परफॉर्मेंस (30 मिनट गेमिंग टेस्ट) Motorola Edge 50 Fusion Vivo V30e
COD में हीट 7.2°
COD में बैटरी ड्रॉप 9% 6%
BGMI में हीट 7.5° 9.2°
BGMI में बैटरी ड्रॉप 7% 5%
Real Racing 3 में हीट 4.4° 4.6°
Real Racing 3 में बैटरी ड्रॉप 8% 5%

गेमिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो ओवरआल मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन स्मार्टफोन वीवो वी30ई की तुलना में कम हिट हुआ है। लेकिन वहीं दूसरी ओर गेम खेलने के दौरान मोटोरोला फोन की बैटरी वीवो के सामने ज्यादा तेजी से घटी है। उपरी टेबल में देख सकते हैं कि 30 मिनट तक Call of Duty खेलने पर ऐज 50 फ्यूजन 7.2 डिग्री गर्म हुआ जब्कि वीवो वी30ई 7 डिग्री हिट हुआ है। इस दौरान मोटो फोन की बैटरी 9 तथा वीवो मोबाइल की 6 प्रतिशत कम हुई।

30 मिनट तक BGMI खेलने के बाद वीवो वी30ई जहां 9.2 डिग्री हिट हो गया वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन 7.5 डिग्री हिट हुआ है। वहीं Real Racing 3 खेलने पर वीवो स्मार्टफोन 4.6 डिग्री तथा मोटोरोला फोन 4.4 डिग्री हिट हुआ। वहीं बैटरी ड्रॉप टेस्ट की बात करें तो आधा घंटा बीजीएमआई खेलने पर Vivo V30e की बैटरी 5% तथा Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी 9% घटी। रियल रेसिंग में यह प्रतिशत क्रमश: 5 और 8 का रहा।

कैमरा का कंपैरिजन

लेंस मेगापिक्सल

Motorola Edge 50 Fusion फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP OIS Sony Lytia 700C लेंस मौजूद है जो 120° फील्ड ऑफ व्यू और 4x मैक्रो शॉट्स सपोर्ट वाले 13 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 32MP Front Camera सपोर्ट करता है।

Vivo V30e भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 2x 50MP Portrait Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो 120° FoV तथा एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। Vivo V30e स्मार्टफोन में एफ/2.45 अपर्चर वाला 50MP Eye AF Selfie Camera दिया गया है।

नॉर्मल मोड फोटो

अल्ट्रा-वाइड फोटो

पोर्टरेट फोटो

सेल्फी शॉट

लो-लाइट फोटो

डिस्प्ले का कंपैरिजन

Motorola Edge 50 Fusion 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले लॉन्च हुआ है जिसे कंपनी ने pOLED Endless Edge Display का नाम दिया है। इस पंच-होल स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600nits पिक ब्राइटनेस के साथ 720Hz डिमिंग भी मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Vivo V30e 5जी स्मार्टफोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली 3D Curved Display है जो AMOLED पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits पिक ब्राइटनेस मिलती है। यह मोबाइल भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है।

बैटरी का कंपैरिजन

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन को 5,000mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 68W Charging TurboPower तकनीक दी गई है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ इस फोन को सिर्फ 15 मिनट चार्ज पर लगाने से ही नॉर्मल यूज के लिए पूरे 1 दिन का बैकअप आराम से मिल जाता है।

वीवो वी30ई स्मार्टफोन 5,500mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 44W Fast Charging टेक्नोलॉजी मौजूद है। कंपनी ने इसे 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है जो लंबे समय तक सही काम करने का दावा करती है।