Motorola Edge 60 Fusion की इंडिया लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/motorola-edge-60-fusion-india-launch-date-specifications-leaked.jpg
Highlights

Motorola ने हाल ही में भारत में नई Edge Fusion सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू किया है। जिससे संकेत मिला है कि कंपनी जल्द ही Motorola Edge 60 Fusion को देश में पेश कर सकती है। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले ही इस अपकमिंग Motorola डिवाइस की लॉन्च डेट और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं।

Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशंस (लीक)

91mobiles को इंडस्ट्री सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Motorola Edge 60 Fusion को 8GB + 256GB वैरियंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 350 (लगभग ₹33,100) होगी। हालांकि, भारत में इसकी कीमत पूर्व मॉडल की की तरह ₹25,000 से कम रखी जा सकती है। वहीं, लीक हुए आधिकारिक रेंडर्स के मुताबिक, Edge 60 Fusion को ब्लू, पिंक और पर्पल रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।