
मोटोरोला इंडिया ने फ्लिपकार्ट के जरिए देश में नए स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर मौजूद छोटे से टीजर क्लिप में फोन के मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिनकेत मिलते हैं कि यह Motorola Edge 60 Fusion हो सकता है। यह तब सामने आया है जब हाल ही में Edge 60 Fusion के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे।
मोटोरोला के नए फोन का टीजर
- मोटोरोला के नए फोन का लॉन्च टीजर फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप पर लाइव हो गया है।
- वीडियो क्लिप में “#MotoEdgeLegacy” का जिक्र किया गया है, जिससे पुष्टि होती है कि यह Edge सीरीज का हिस्सा है।
- यह क्लिप जिसे अब बदल या अपडेट किया गया लगता है, मूल रूप से “Experience the Edge, Live the Fusion” टैगलाइन के साथ थी, जो इशारा करती है कि यह Motorola Edge 60 Fusion हो सकता है।
- अब लिस्टिंग अपडेट हो गई है और इसमें सिर्फ “Experience The Extraordinary” लिखा गया है।
मोटोरोला इसे एक “गेम-चेंजिंग फोन” के रूप में प्रमोट कर रहा है। - लिस्टिंग यह भी पुष्टि करती है कि यह हैंडसेट अन्य Motorola Edge मॉडलों की तरह फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा।
टीजर वीडियो के अलावा, फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फिलहाल फोन या इसके लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन चूंकि टीजर जारी हो चुके हैं, हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में और जानकारी सामने आएगी।
Motorola Edge 60 Fusion के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?
हाल ही में, 91mobiles ने एक्सक्लूसिव तौर पर Motorola Edge 60 Fusion की मेमोरी ऑप्शन की जानकारी दी थी। हैंडसेट के कम से कम 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में लॉन्च हुआ Edge 50 Fusion 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, Edge 60 Fusion ब्लू, पिंक और पर्पल/लैवेंडर कलर शेड्स में दिखाई दे रहा है। फोन में सेंटर-पोजिशन्ड पंच-होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा और कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के राइट ऐज पर दिए गए हैं।
पीछे की तरफ देखने पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। यह Edge 50 Fusion के डुअल-सेंसर सेटअप से एक अपग्रेड है। कैमरा लेंस के ऊपर “50MP Sony LYT OIS” टेक्स्ट है, जिससे कैमरे की क्षमता का संकेत मिलता है।
बताते चलें कि आगामी Motorola Edge 60 Fusion की कीमत (8GB + 256GB स्टोरेज के लिए EUR 350 (लगभग ₹33,100) हो सकती है। तुलना करें तो, Edge 50 Fusion भारत में ₹22,999 (8GB/128GB) और ₹24,999 (12GB/256GB) में लॉन्च हुआ था।










