
Motorola ने MWC 2026 के दौरान अपने मिड-रेंज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसमें नया मोबाइल Motorola Edge 70 Fusion नाम से पेश हुआ है। खास बात यह है कि कंपनी ने ग्लोबल और भारतीय बाजार के लिए अलग-अलग फीचर्स दिए हैं। इसमें प्रोसेसर, बैटरी और कलर्स सहित कुछ अहम स्पेक्स शामिल हैं। आइए, आगे ग्लोबल मॉडल की डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion में क्वाड-कर्व्ड डिजाइन दिया गया है, जिसमें फ्रंट का कर्व्ड ग्लास स्मूद तरीके से रियर पैनल में ब्लेंड होता दिखा है। इससे फोन हाथ में काफी स्लिम और प्रीमियम फील दे सकता है। ग्लोबल मॉडल की मोटाई सिर्फ 7.2mm और वजन करीब 177 ग्राम है, जबकि इसमें 5,200mAh की बैटरी मिलती है। Edge 70 Fusion फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, साथ ही MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो इसे धूल, पानी और हल्के झटकों से सुरक्षित रख सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion डिवाइस में 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272p+ और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस पर 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। जो इसे तेज धूप में भी साफ विजिबिलिटी दे सकती है। ऑडियो के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट मिलता है।
Motorola Edge 70 Fusion ग्लोबल वर्जन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट (TSMC N4 प्रोसेस) दिया गया है, जो पिछले जनरेशन से बेहतर परफॉरमेंस का दावा करता है। वहीं, भारत में Flipkart टीजर के अनुसार नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यही नहीं, इंडियन मॉडल में बड़ी 7,000mAh बैटरी कंफर्म हुई है। भारत में इसकी लॉन्च डेट 6 मार्च तय है।
Motorola Edge 70 Fusion में फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony LYTIA 710 मेन सेंसर (OIS के साथ) और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस (मैक्रो सपोर्ट सहित) मिलता है। वहीं, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स के रूप में Motorola का AI सूट भी शामिल है, जिसमें ऑन-डिवाइस कंटेंट जनरेशन, कॉन्टेक्स्चुअल असिस्टेंस और बेहतर फोटो प्रोसेसिंग फीचर्स मिलते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion Pantone शेड्स में सेल होगा। जिनमें Orient Blue, Sporting Green, Blue Surf, Country Air और Silhouette शामिल हैं। ग्लोबल मार्केट में यह डिवाइस लैटिन अमेरिका, EMEA और एशिया-पैसिफिक के चुनिंदा रीजन में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी कीमत आना बाकि है।
भारत में इसकी आधिकारिक कीमत 6 मार्च के लॉन्च इवेंट में घोषित की जाएगी। यदि आप मिड रेंज में शानदार कैमरा, चिपसेट और डिजाइन वाला फोन देख रहे हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम लॉन्च के दिन फुल जानकारी प्रदान करेंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।











