144Hz कर्व्ड डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी के साथ 6 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Fusion

Join Us icon

Motorola ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Edge 70 Fusion की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी डिवाइस को 6 मार्च को भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह Edge 70 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन बनेगा। इसके लॉन्च के बाद फोन Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल होगा। इसे लेकर माइक्रोसाइट में प्रमुख डिटेल्स शेयर की गई हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion का सबसे बड़ा हाइलाइट 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। जो Moto AI के साथ आएगा। यह AI फीचर इस फोन में पहली बार देखने को मिलेगा और कंपनी का दावा है कि इससे लो-लाइट फोटोग्राफी ज्यादा शार्प और वीडियो में हाइलाइट्स अधिक स्टेबल रह सकती हैं। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा, जो मैक्रो और डेप्थ फोटो लेने के लिए भी काम करेगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि तीनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz क्वाड-कर्व्ड पैनल मिलेगा। जो HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। बैटरी के मामले में Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली होगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन मिक्स्ड यूसेज में 52 घंटे तक का बैकअप दे सकता है, जबकि इसकी मोटाई सिर्फ 7.99mm रखी गई है।

डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion Pantone शेड्स जैसे Silhouette, Blue Surf और Country Air में लेदर-लाइक फिनिश के साथ दिखा है। जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

कीमत की बात करें तो Edge 60 Fusion की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये थी। नए मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि मिड-रेंज सेगमेंट में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस रेंज में इसे OnePlus Nord CE सीरीज और Redmi Note Pro मॉडल्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है। जहां डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और कैमरा परफॉरमेंस अहम फैक्टर साबित हो सकते हैं।

जो यूजर्स लंबी बैटरी लाइफ, ब्राइट कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार प्राइमरी कैमरा चाहते हैं, उनके लिए Edge 70 Fusion अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फोन का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


Motorola Edge 70 Fusion Price
Rs. 24,999
Go To Store
Rs. 26,330
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here