
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन (Motorola Edge 70 Fusion) की सेल आज (12 मार्च) से शुरू हो गई है। आप Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स से इसकी खरीदारी कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी पहली सेल पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। यह फोन मिड-प्रीमियम 5G सेगमेंट में कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और मिलने वाली डील के बारे मेंः
Motorola Edge 70 Fusion की कीमत और ऑफर्स की बात करें, तो भारत में 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 32,999 रुपये है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत HDFC, Axis, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
वहीं ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 2500 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, सभी ब्रांड्स के फोन पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इन ऑफर्स के बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 24,999 रुपये तक हो जाती है, जबकि दूसरे वैरियंट्स की प्रभावी कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 30,999 रुपये रह जाती है। साथ ही Axis और SBI क्रेडिट कार्ड पर 3 और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और Bajaj Finserv के जरिए भी आसान फाइनेंसिंग का विकल्प मिलता है।
ऑपरेटर ऑफर के तहत Jio SIM यूजर्स को एक अतिरिक्त फायदा भी दिया जा रहा है। इस ऑफर में यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro प्लान का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिसकी कीमत लगभग 35,100 रुपये बताई जाती है यानी जो यूजर AI फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह ऑफर काफी आकर्षक बन जाता है।
आपको बात दें कि यह फोन Pantone Blue Surf, Pantone Country Air और Pantone Silhouette जैसे तीन प्रीमियम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिनमें फैब्रिक-इंस्पायर्ड फिनिश दिया गया है।
वहीं अब फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Motorola Edge 70 Fusion में 6.78-इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले 10-bit कलर डेप्थ और 100% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है और इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। वहीं कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ OIS और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
फोन में कंपनी ने 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है और कंपनी इसमें तीन OS अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट, IP68 और IP69 डस्ट-वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे यह फोन मजबूत और टिकाऊ बनता है।










