
मोटोरोला अपनी Edge सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसे Motorola Edge 70 Fusion नाम से एंट्री मिल सकती है। इससे पहले भी फोन की जानकारी सामने आ चुकी है। जिसमें टिप्स्टर Evan Blass ने इसके रेंडर्स और मार्केटिंग इमेज भी शेयर की थी। वहीं, अब नई मार्केटिंग तस्वीरों से इसके चिपसेट की जानकारी सामने आई है। यह ytechb के जरिए शेयर की गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
यह आगामी स्मार्टफोन गीकबेंच पर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ देखा गया था। जबकि इससे पहले लीक हुई स्पेक शीट में Snapdragon 7s Gen 3 चिप की जानकारी देखी गई थी। वहीं, लेटेस्ट अपडेट में बताया गया है कि Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह डिवाइस 12GB रैम वैरियंट में आ सकता है। वहीं, 8GB रैम का विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह प्रोसेसर बेहतर परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान कर सकता है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी फोन को Blue Surf, Country Air, Orient Blue, Sporting Green और Silhouette जैसे पांच रंगों में लॉन्च कर सकती है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन में 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया जा सकता है। यही नहीं फोन को IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है। जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
कैमरा में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। क्योंकि Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जो Sony Lytia सेंसर पर आधारित हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी के मामले में यह डिवाइस खास हो सकता है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबा बैकअप दे सकता है। जिससे यह ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ सकता है।
आगामी Motorola Edge 70 Fusion अपने इन फीचर्स के चलते लाइनअप का बढ़िया मिड-रेंज विकल्प बन सकता है। इसकी संभावित दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ डिवाइस उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है जो प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल परफॉरमेंस सहित अच्छा कैमरा तलाश रहे हैं। हम आपको आगे भी कोई अपडेट मिलने पर इसकी जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











