Motorola Edge 70 Neo के रेंडर्स लीक, 200MP कैमरा और 4 कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/motorola-edge-70-neo-renders-design-specs-leaked.jpg

Motorola Edge 70 सीरीज में जल्द ही नया स्मार्टफोन लाया जा सकता है। यह Motorola Edge 70 Neo नाम से लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी हैं। इसी बीच स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन देखें गए हैं। जिससे इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन का पता चल गया है। नए रेंडर्स के अनुसार, फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल कैमरे सहित कई खास फीचर्स मिल सकते हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 70 Neo के रेंडर्स लीक

Mac Observer द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स में Motorola Edge 70 Neo चार कलर ऑप्शन में नजर आया है। फोन को Pink, Dark Green, Light Green और Light Blue कलर में देखा गया है। इन सभी मॉडल्स में फ्रेम पर मैट फिनिश दी गई है। खास बात यह है कि Pink वैरियंट के रियर पैनल पर बाकी तीन कलर मॉडल्स की तुलना में अलग पैटर्न देखने को मिलता है।

आगामी Motorola Edge 70 Neo फोन के फ्रंट में डिस्प्ले के किनारों पर कर्व देखने को मिलता है। Motorola अपनी Edge 70 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोंस में भी कर्व्ड डिस्प्ले का उपयोग कर चुकी है। इसलिए Edge 70 Neo में भी कंपनी इसी डिजाइन को आगे बढ़ा सकती है।

200MP कैमरा आया सामने

रेंडर्स में Motorola Edge 70 Neo के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। कैमरा मॉड्यूल में मौजूद एक सेंसर पर 200MP की मार्किंग देखी जा सकती है। हालांकि, यह 200 मेगापिक्सल कैमरा किस सेंसर के साथ आएगा और इसकी परफॉरमेंस कैसी होगी। यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Motorola ने फिलहाल फोन के कैमरा फीचर्स या बाकी खूबियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए 200MP कैमरे के अलावा बाकी दोनों सेंसर की जानकारी के लिए कंपनी के ऐलान का इंतजार करना होगा।

बता दें कि Motorola Edge 70 Neo के आने की जानकारी इससे पहले कंपनी के अपने बीटा फोरम से सामने आई थी। Lenovo Forum पर Senior Moto Agent केविन नाम के एक यूजर ने डिवाइस के लिए Android 17 Beta प्रोग्राम में टेस्टर्स को शामिल होने के लिए इनवाइट किया था। इस बीटा प्रोग्राम से यह लगता है कि Motorola इस फोन पर पहले से काम कर रहा है और इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं, अब नए रेंडर्स सामने आने के बाद फोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद और बढ़ गई है।

Motorola ने फिलहाल आगामी Edge 70 Neo की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, डिवाइस के लिए Android 17 Beta प्रोग्राम पहले ही शुरू हो चुका है साथ ही इसके रेंडर्स भी सामने आ गए हैं। ऐसे में फोन की आधिकारिक लॉन्चिंग आने वाले कुछ हफ्तों में होने की संभावना है।

बीटा प्रोग्राम की साइन-अप जानकारी में India का जिक्र भी किया गया था। इससे लगता है कि भारत में भी यह फोन आ सकता है। यदि आप आने वाले हफ्तों में नया मोटोरोला डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो Motorola Edge 70 Neo मिड रेंज में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसलिए आप फोन के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।