Motorola Edge 70 Neo इंडिया लॉन्च की तैयारी! Android 17 पर हो सकता है पेश

Join Us icon

मोटोरोला ने पिछले महीने ही 54,999 रुपये का फोन Motorola Edge 70 Max इंडिया में लॉन्च किया था। इस सीरीज में मैक्स मॉडल से पहले Motorola Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ पेश किए जा चुके हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी ऐज 70 सीरीज में छठा मॉडल भी जोड़ने जा रही है जिसे Motorola Edge 70 Neo नाम से लॉन्च किया जाएगा।

Motorola Edge 70 Neo की डिटेल्स

मोटोरोला ऐज 70 नियो की जानकारी Lenovo forums के जरिये मिली है। यह एक तरह से कंपनी का आधिकारिक प्लेटफॉर्म ही है जहां स्मार्टफोंस का टेस्टिंग डाटा शेयर किया जाता है। इस वेबसाइट पर motorola edge 70 neo में Android 17 beta test का जिक्र किया गया है। यह मोबाइल अभी तक मार्केट में आया ही नहीं है लेकिन कंपनी इसपर एंड्रॉयड 17 के बीटा वर्जन का टेस्ट कर रही है। इसी से साफ होता है कि ऐज 70 नियो बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च हो सकता है और इसमें एंड्रॉयड 17 ओएस भी देखने को मिल सकता है।

Edge 70 Max

Motorola Edge 70 Max की डिटेल्स

मोटोरोला ऐज 70 नियो की अन्य कोई डिटेल तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन अब सीरीज के सबसे लेटेस्ट और प्रीमियम स्मार्टफोन ऐज 70 मैक्स की बात करें तो इसके 8GB RAM वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 12GB RAM का रेट 59,999 रुपये है। दोनों में 256GB Storage दी गई है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 29,72,932 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

Motorola Edge 70 Max 5G फोन में LPDDR5X RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान फोन हीट होने के रोकने के लिए इसमें ArcticMesh cooling सिस्टम के साथ 5500mm vapour cooling चैंबर भी दिया गया है। बताते चलें कि इस स्मार्टफोन में BGMI 120fps पर खेला जा सकता है।

पावर बैकअप के ​लिए मोटोरोला ऐज 70 मैक्स तगड़ी 7100mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 16 घंटे, 38 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हमारी टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 57 मिनट का समय लिया था। वहीं इस मोटोरोला 5जी फोन में 25W Wireless चार्जिंग और 5W reverse का सपोर्ट भी दिया गया है।

मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन में 1440 x 3168 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.82-इंच की Quad HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह LTPO टेक्नोलॉजी वाली AMOLED स्क्रीन है जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 7000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यूजर्स को इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए मोबाइल में कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है। बताते चलें कि यह IP68+IP69 रेटिंग वाला फोन है।

Edge 70 Max

फोटोग्राफी के लिए Edge 70 Max 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस और 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस मोटोरोला फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here