महंगे हो रहे स्मार्टफोंस के बीच सस्ता हुआ Motorola Edge 70, जानें अब कितना हुआ नया दाम

Join Us icon

भारत में जहां ज्यादातर स्मार्टफोन ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं। इसी बीच Motorola ने ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है। दरअसल कुछ समय पहले ही लॉन्च हुए Motorola Edge 70 की कीमत कम कर दी गई है। इस पर 3,000 रुपये तक कटौती हुई है। यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर Abhishek Yadav ने शेयर की है। आइए, आगे नया प्राइस जानते हैं।

टिपस्टर के अनुसार 1 मार्च से Motorola Edge 70 पर प्राइस कट लागू है। कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं आई है, लेकिन रिटेल लिस्टिंग में नई कीमत दिखाई दे रही है। इसके साथ ही एक इमेज भी शेयर की गई है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार Edge 70 अब 29,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी कीमत पहले 32,999 थी। यानी सीधा 3,000 की कटौती की गई है। Flipkart पर भी फोन इसी घटे हुए दाम पर लिस्टेड है। यह 30,000 रुपये से कम कीमत में आने के बाद मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार विकल्प बन सकता है।

खास बात यह है कि इसी समय कई ब्रांड जैसे Nothing, POCO, Redmi, Vivo, iQOO, Realme, Samsung और OnePlus मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कीमतें बढ़ा रहे हैं। ऐसे माहौल में Motorola का यह कदम अलग नजर आ रहा है। उम्मीद है कंपनी इन्वेंट्री क्लियर कर रही हो या फिर बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने का मौका ढूंढ रही है।

29,999 रुपये की कीमत पर Motorola Edge 70 सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस रेंज में इसे Redmi Note 15 Pro और Vivo T4 Pro जैसे मॉडलों से मुकाबला मिलता है। जहां फोन फास्ट चार्जिंग या गेमिंग पर जोर देते हैं, वहीं Motorola Edge 70 अपनी अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर और लगभग स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस से ग्राहकों का ध्यान खींचता है।

यदि आप क्लीन इंटरफेस, भरोसेमंद परफॉरमेंस और प्रीमियम डिजाइन को आगे रखते हैं तो 30,000 रुपये से कम कीमत पर Edge 70 को चुन सकते हैं। हालांकि, जो यूजर ज्यादा गेमिंग पावर, सुपर-फास्ट चार्जिंग या लेटेस्ट चिपसेट देख रहे हैं उन्हें अन्य विकल्पों को भी देखना चाहिए।

बताते चलें कि यह प्राइस कट कितने दिन चलेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए अगर आप फोन लेना चाहते हैं तो जल्दी खरीद सकते हैं। होली के बाद इसकी प्राइस बढ़ भी सकती है। उम्मीद है यह लेख आपके काम आएगा। ऐसे ही और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स से जुड़े रहें।


Motorola Edge 70 Price
Rs. 28,444
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here