
क्वालकॉम इस महीने के अंत तक अपना अगला फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 5 लॉन्च कर सकता है। इसी बीच खबर है कि Motorola इस चिपसेट से लैस स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। जिसे Motorola Edge 70 Ultra नाम से एंट्री मिल सकती है। इसकी जानकारी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन का नाम लिए बिना शेयर की है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लीक में सामने आए स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।
मोटोरोला ने बीते कुछ सालों में अपने Ultra सीरीज को फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है। साल 2023 में कंपनी ने Edge 50 Ultra और Razr 50 Ultra को पेश किया था। जो Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर के साथ आए थे। वहीं, 2024 में लॉन्च हुआ Razr 60 Ultra Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है, लेकिन Edge 60 Ultra नहीं लाया गया है। ऐसे में आने वाले साल 2026 में कंपनी Edge 70 Ultra के साथ अपनी Ultra सीरीज को आगे बढ़ा सकती है।
लीक के अनुसार आगामी Motorola Edge 70 Ultra में स्लिम और हल्का डिजाइन देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। जो जूम फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसे प्रीमियम विकल्प बना सकता है। माना जा रहा है कि यही फीचर Edge 70 Ultra को अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से अलग बना सकते हैं।
क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस चिप माना जा रहा है। उम्मीद है कि यही प्रोसेसर आगामी Motorola Razr 70 Ultra और Edge 70 Ultra दोनों में मिल सकता है। हालांकि केवल Edge 70 Ultra मॉडल में पेरिस्कोप कैमरा मिलने की बात सामने आई है। इससे लग रहा है कि टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए स्पेसिफिकेशन इसी डिवाइस से जुड़े हो सकते हैं।
फिलहाल Motorola Edge 70 Ultra की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 2026 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है।

Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाले अन्य स्मार्टफोंस की बात करें तो चीन में जल्द ही OnePlus Ace 6T, Vivo S50 Pro Mini और Honor GT 2 जैसे डिवाइस आ सकते हैं। ऐसे में संभावित Motorola Edge 70 Ultra को इन सभी मोबाइल्स से टक्कर मिल सकती है।
यदि आप प्रीमियम कैमरा अनुभव, दमदार परफॉरमेंस और बढ़िया डिजाइन की तलाश में हैं तो Edge 70 Ultra अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।(सोर्स)










