50MP कैमरा और 6GB RAM के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ नया Motorola G Power, इसमें मिलते हैं पूरे 11 5G Bands

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Moto-G-Power-5G-price.jpg
Highlights

Motorola ने ग्लोबल मंच पर अपनी ‘जी’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन Moto G Power 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Moto G Power 2022 का अपग्रेडेड वर्ज़न है जो 6GB RAM और MediaTek Dimensity 930 चिपसेट से लैस होकर मार्केट में आया है। आगे मोटोरोला जी पावर 5जी की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स की जानकारी दी गई है।

मोटो जी पावर 5जी की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ FHD+ display
  • 120Hz refresh rate
  • मोटोरोला जी पावर 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जिसमें 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल वाली है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

  • 50MP triple rear camera
  • 16MP selfie snapper
  • फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करती है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

  • 6GB RAM
  • Android 13
  • MediaTek Dimensity 930
  • Moto G Power 5G फोन एंडरॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ माययूएक्स की लेयर मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 6नैनोमीटर फ्रेबिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 930 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2गीगाहर्ट्ज़ है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में आईएमजी 256 जीपीयू दिया गया है।

  • 15W charging
  • 5,000mAh battery
  • मोटोरोला ने अपने नए मोबाइल फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। हालांकि कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि मोटो जी पावर 5जी फोन के बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: ये हैं इंडिया में मौजूद सबसे ज्यादा 5G Bands सपोर्ट करने वाले मोबाइल फोन, कीमत सभी की 15 हजार से कम

    मोटो जी पावर 5जी के फीचर्स

  • यह फोन आईपी रेटिड है जो इसे वॉटर रेपेलेंट बनाता है।
  • Moto G Power 5G की स्क्रीन 405पीपीआई सपोर्ट करती है।
  • कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह फोन तकरीबन 38 घंटे तक काम कर सकता है।
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी पर काम करता है जिसके साथ पीडीएएफ जैसे फीचर भी मिलते हैं।
  • इस फोन में 11 5G Bands, dual 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 5.3, USB-C port और 3.5एमएम हेडफोन जैक भी मिलता है।
  • मोटो जी पावर 5जी की कीमत

    Moto G Power 5G को कंपनी वेबसाइट पर दो मैमोरी वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। बेस मॉडल 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत $299.99 यूएस डॉलर से शुरू होती है जो कि 24,500 रुपये के करीब है। बहरहाल मोटो जी पावर 5जी इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।