जलवा बिखेरने आ रहा ये सस्ता 5जी फोन, लॉन्च से पहले ही जानें Motorola G84 5G की लीक स्पेसिफिकेशन और दाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/Moto-G84-5G-Specs.jpg

मोटोरोला फैंस के लिए आने वाले महीने खास साबित हो सकते हैं। कंपनी के कई स्मार्टफोंस लाइन-अप जिन्हें एक-एक करके बाजार में उतारा जाएगा। इन्हीं में से एक Motorola G84 5G फोन ने अभी से चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। यह मोटो मोबाइल भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट हो चुका है और लीक में इसकी रेंडर ईमेज तथा स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। आगे आप लॉन्च से पहले ही लीक हुई मोटोरोला जी84 5जी की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

Motorola G84 5G प्राइस (अनुमानित)

मोटोरोला जी84 5जी फोन भारत में मौजूद मोटो जी82 5जी का अपग्रेडेड वर्ज़न बन कर आएगा। इस आगामी 5जी फोन की शुरूआती कीमत इंडिया में 18,999 रुपये के करीब होने की उम्मीद है। वहीं सबसे बड़ा Motorola G84 5G मॉडल 20,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। बहरहाल जब तक फोन मार्केट में नहीं आ जाता, तब तक इस प्राइस को महज एक अनुमान ही माना जाएगा।

Motorola G84 5G लुक व डिजाइन (लीक रेंडर इमेज)

फ्रंट पैनल

मोटोरोला जी84 5जी फोन को फ्लैट डिस्प्ले पर बना दिखाया गया है जिसमें उपरी ओर ठीक बीच में पंच-होल मौजूद है। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल बॉडी ऐज़ से हल्क दूर प्लेस्ड है। यह बेजल लेस डिस्प्ले है जिसके चारों ओर बेहद ही नैरो बॉडी ऐज नज़र आता है। स्क्रीन के चारों किनारें राउंड हैं।

बैक पैनल

इस मोटोरोला स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी बाईं ओर स्थित है। फोटो में नज़र आ रहा है कि यह कैमरा सेटअप पैनल से उपर उठा हुआ है जिसमें दोनों लेंस वर्टिकली लगाए गए हैं। कैमरा सेंसर्स के साइड में एलईडी फ्लैश मौजूद है जिसके उपर लेंस डिटेल लिखी गई है। रियर पैनल पर बीच में Motorola ब्रांडिंग दी गई है।

साइड फ्रेम

Motorola G84 5G के राईट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं लेफ्ट साईड पर सिम ट्रे दी गई है। फोटो देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सभी साईड फ्रेम पर थोड़ा उपर लगाए गए हैं। वहीं फोन के लोवर बॉडी फ्रेम पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है जिसके एक ओर 3.5एमएम जैक मौजूद है तथा दूसरी ओर स्पीकर लगाया गया है।

Motorola G84 5G फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

स्क्रीन : मोटोरोला जी84 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जाएगी। इस पंच-होल स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है।

प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए Motorola G84 5G फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करेगा।

रैम मैमोरी : लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम तथा 8जीबी रैम के दो मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ले सकता है। वहीं इस फोन में वर्चुअल रैम तकनीक देखने को मिलेगी या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए मोटोरोला जी84 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया जा सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

अन्य फीचर्स : Motorola G84 5G फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा जिसमें 5जी व 4जी दोनों का चलाया जा सकेगा। मोबाइल में 3.5एमएम जैक और यूएसबी-सी पोर्ट भी देखने को मिलेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोटोरोला स्मार्टफोन आईपी रेटिंग के साथ मार्केट में आएगा।