Moto G12 स्मार्टफोन जल्द इंडिया में हो सकता है लॉन्च, लीक हुआ प्राइस

Join Us icon

Motorola ने इसी सप्ताह इंडिया में अपनी ‘जी सीरीज़’ के तहत Moto G31 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। 50MP Quad Camera और 5000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह मोटोरोला फोन 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में आया है। वहीं अब खबर आ रही है कि मोटोरोला जल्द ही इस सीरीज़ में Moto G12 स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है और यह मोबाइल फोन भी लो बजट में एंट्री लेगा, जिसकी कीमत 12,900 रुपये के करीब होगी।

Moto G12 की कीमत

मोटो जी12 की जानकारी टिपस्टर सुधांशू के जरिये सामने आई है। लीक में बताया गया है कि मोटोरोला का यह आगामी मोबाइल फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ स्मार्टफोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। लीक के अनुसार मोटोरोला मोटो जी12 की शुरूआती कीमत 160 यूरो के करीब देखने को मिल सकती है। यह दाम इंडियन करंसी अनुसार 12,999 रुपये के करीब है। इसी तरह Moto G12 के सबसे बड़े वेरिएंट का दाम 180 यूरो यानी 15,000 रुपये हो सकता है। बताया गया है कि यह फोन black और blue कलर में लॉन्च होगा। बहरहाल फोन की अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Moto G31 की कीमत

मोटोरोला मोटो जी31 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसी तरह Moto G31 के बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस मोटोरोला फोन को आने वाली 6 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Motorola पेश करेगी सबसे दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन Moto Edge X30, Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट से होगा लैस

Moto G31 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी31 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च हुआ जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 11 आधारित माययूएक्स के साथ इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोटोरोला फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन 6 जीबी तक की रैम पर काम करता है।

Motorola Moto G31 launched in india at rs 12999 Price know specs sale offer

फोटोग्राफी के लिए Moto G31 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस/डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला फोन में 20वॉट टर्बोपावर तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here