भारत में 3 जुलाई को पेश होंगे Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra, क्या आप लेंगे ये धांसू फोल्ड फोन?

Join Us icon
Motorola Razr 40 and Razr 40 Ultra will be launched in India on July 3
Highlights

  • Razr 40 सीरीज की एंट्री भारत में 3 जुलाई को होने वाली है। 
  • Amazon पर स्मार्टफोन की लॉन्च डेट सामने आई है।
  • फोन को 80,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

फोल्डेबल मोटोरोला फोंस की इंडिया लॉन्च अनाउंस हो गई है। कंपनी आने वाली 3 जुलाई को ‘रेज़र 40’ सीरीज इंडिया में लॉन्च कर देगी जिसके तहत Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इन मुड़ने वाले मोबाइल्स की लॉन्च डिटेल्स सहित स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra लॉन्च डेट

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर सामने आए नए टीजर के मुताबिक Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra की एंट्री भारत में 3 जुलाई को होने वाली है। बता दें कि भारत में ओप्पो और सैमसंग के फोल्डेबल फोन बाजार में मौजूद हैं, लेकिन मोटोरोला अपने दोनों मुड़ने वाले फोन से कड़ी टक्कर दे सकता है।

Motorola Razr 40 and Razr 40 Ultra launch date

Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra संभावित प्राइस

बताया जा रहा है कि Razr 40 Ultra भारत में 80,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। वहीं, Razr 40 की बात करें तो इस फोन को कंपनी करीब 60,000 रुपये के आसपास लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह कीमत बेस मॉडल की बताई जा रही है, अन्य टॉप वैरियंट महंगे भी हो सकते हैं।

Motorola Razr 40 launch date 3 july

Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 40 फोल्डेबल फोन में 6.9 इंच का एचडी + OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 2640 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। फोन में 1.47 इंच का छोटा कवर डिस्प्ले है। यह भी OLED पैनल पर बेस्ड है इसमें 194 x 368 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है।
  • प्रोसेसर: Razr 40 में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट लगाया है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में 12 जीबी तक रैम +256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है।
  • बैटरी: इसमें 4200mAh बैटरी, 30W फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • कैमरा: फोन में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • OS: डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर रन करता है।

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन में 6.9 इंच pOLED डिस्ले है। इसमें 2400 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसका दूसरा डिस्प्ले 3.6 इंच का है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मौजूद है।
  • प्रोसेसर: Razr 40 Ultra ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन 12GB LPDDR5 रैम +512GB स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा है। जिसमें 12MP का प्राइमरी लेंस और 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा है।
  • बैटरी: इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 3,800mAh बैटरी दी है। जो वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।
  • OS: डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here