
मोटोरोला ने कुछ दिन पहले ही चीन में अपनी Razr 50 Series पेश करने का ऐलान किया था। वहीं, बीती शाम ब्रांड द्वारा इस श्रृंखला में आने वाले स्मार्टफोंस को ग्लोबल तौर पर लॉन्च करने की घोषणा हुई है। नए टीजर के अनुसार रेजर 50 लाइनअप में डिवाइस 25 जून को चीन सहित ग्लोबल बाजार में एंट्री लेंगे। इसमें Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra फोन लॉन्च होना लगभग तय है। आइए, आगे जानते हैं मोबाइल्स में कैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।
Intelligence inside and out. Discover more on 06.25.2024. #FlipTheScript pic.twitter.com/y84930QeSc
— motorola (@Moto) June 17, 2024
Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के अनुसार Motorola Razr 50 Ultra में 1272×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 4 इंच बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1073.74 मिलियन की कलर स्क्रीन डेप्थ हो सकती है। फोन का इनर डिस्प्ले 2640×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1073.74 मिलियन कलर स्क्रीन डेप्थ के साथ 6.9 इंच बड़ा रखा जा सकता है। दोनों स्क्रीन में OLED तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।
- चिपसेट: Motorola Razr 50 Ultra में यूजर्स को 3.00GHz की CPU फ्रीक्वेंसी के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। यह Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है।
- स्टोरेज: स्मार्टफोन में 128GB,256GB, 512GB, 1TB स्टोरेज के साथ 8,12, 16,18GB जीबी तक रैम दी जा सकती है।
- बैटरी: Motorola Razr 50 Ultra में 3800mAh की बैटरी लगाई जा सकती है।
- कैमरा: रेजर 50 अल्ट्रा मोबाइल में दो 50MP रियर सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- वजन और डायमेंशन: इसका माप 171.4×73.9×7.0मिमी और वजन 189 ग्राम बताया गया है।
Motorola Razr 50 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: मोटोरोला रेजर 50 में 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले और 3.6 इंच का छोटा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों स्क्रीन में OLED पैनल का उपयोग होने की उम्मीद है।
- चिपसेट: यह मोटोरोला का सामान्य मॉडल MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट के साथ बाजार में आ सकता है।
- कैमरा: इस मॉडल में 50MP और 13MP का रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
- बैटरी: फोन को चलाने के लिए इसमें 4200mAh की बैटरी दी जा सकती है इसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।











