Motorola Razr 70 कीमत लीक, यूरोप में 1 लाख रुपये से ज्यादा का हो सकता है ये फ्लिप फोन

Join Us icon

Motorola की अपकमिंग क्लैमशेल फोल्डेबल Razr 70 सीरीज जल्द ही बाजार में आने वाली है। इसमें Motorola Razr 70 और Motorola Razr 70 Ultra मॉडल्स आ सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले ही बेस वैरियंट Razr 70 इटली की EPTO वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है, जहां से इसकी संभावित कीमत का खुलासा हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Motorola Razr 70 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट को Hematite कलर में 976.90 यूरो (करीब 1,06,900 रुपये) की कीमत पर देखा गया है। यह कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Razr 60 के मुकाबले ज्यादा है, जिसे यूरोप में करीब 799 यूरो (लगभग 87,500 रुपये) में पेश किया गया था। इस संभावित प्राइस हाइक का कारण ग्लोबल लेवल पर कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत और मेमोरी शॉर्टेज को माना जा रहा है।

यूरोपियन मार्केट में स्मार्टफोन की कीमतें आमतौर पर ज्यादा ही होती हैं, लेकिन यह लिस्टिंग इस बात का संकेत देती है कि Razr 70 अपने पिछले मॉडल से महंगा हो सकता है। भारत में Razr 60 को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि नया पहले से महंगा लेकिन लीक कीमत से कम में आ सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Motorola Razr 70 में पिछले मॉडल जैसा ही क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन मिल सकता है, लेकिन इस बार कंपनी इसे नए कलर और फिनिश ऑप्शंस के साथ पेश कर सकती है। यह डिवाइस Green, Dark Grey, White/Silver (मार्बल-लाइक फिनिश), Pink, Sparkling Green और Hematite जैसे कुल छह कलर्स में आ सकता है। इसके हर मॉडल में अलग-अलग फिनिश जैसे वीगन लेदर, मैट टेक्सचर और मार्बल डिजाइन देखने को मिल सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Razr 70 में 6.9-इंच का इंटरनल OLED डिस्प्ले और 3.63-इंच का कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। फोन की मोटाई अनफोल्ड होने पर करीब 7.2mm और वजन 188 ग्राम बताया जा रहा है।

कैमरा सेटअप में Motorola Razr 70 में डुअल 50MP रियर कैमरा के साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी के मामले में इसमें 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। हालांकि बैटरी कैपेसिटी में बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन चार्जिंग स्पीड में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 18GB RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं।

बताते चलें कि आगामी Motorola Razr 70 को पिछले मॉडल के मुकाबले हल्के अपग्रेड्स के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें नए कलर, बेहतर फिनिश और कैमरा में ऑप्टिकल जूम जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। यह फोन उन यूजर्स को लुभा सकता है जो स्टाइलिश फ्लिप फोल्डेबल के साथ प्रीमियम डिजाइन और बढ़िया परफॉरमेंस चाहते हैं। यदि आप भी इसे लेना चाहें तो नए अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here