Motorola Razr 70 इमेज के साथ TENAA पर आया सामने, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola जल्द ही अपना नया डिवाइस लॉन्च कर सकता है। यह Motorola Razr 70 नाम से आ सकता है। इसे लेकर पहले भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसी बीच आगामी डिवाइस सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर फिर से देखा गया है। खास बात यह है कि इस बार इमेज भी देखने को मिली है। इसके साथ ही 3C वेबसाइट से भी मंजूरी मिल गई है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
TENAA पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार अपकमिंग Motorola Razr 70 के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल है। फोन के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मौजूद है। इसके अलावा बैक पैनल पर एक बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिखाई देता है। फोन के निचले हिस्से में Motorola का लोगो और Razr ब्रांडिंग दी गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और राइट साइड में वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
3C सर्टिफिकेशन की बात करें तो से Motorola Razr 70 स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसका मतलब है कि चार्जिंग स्पीड के मामले में यह पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Razr 60 की 30w की तुलना में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो पहले सामने आई TENAA लिस्टिंग के अनुसार Motorola Razr 70 में 6.9-इंच का OLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2640 पिक्सल बताया गया है। इसके साथ 3.63-इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1056 × 1066 पिक्सल होने की संभावना है।
परफॉरमेंस के लिए Motorola Razr 70 फोन में 2.75GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन 8GB, 12GB, 16GB और 18GB RAM विकल्पों में लॉन्च हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक के ऑप्शंस मिल सकते हैं। कैमरा सेक्शन में Razr 70 फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जबकि पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें दो 50MP सेंसर शामिल हो सकते हैं।
बैटरी की बात करें तो Motorola Razr 70 में 4275mAh की डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है, जिसकी टाइपिकल क्षमता लगभग 4500mAh तक हो सकती है। फोन का साइज 171.3 × 73.9 × 7.2mm बताया गया है और इसका वजन लगभग 188 ग्राम हो सकता है।
TENAA और 3C जैसे बड़े सर्टिफिकेशन मिलने के बाद माना जा रहा है कि Motorola अपने इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 70 को चीन में अगले महीने यानी अप्रैल में लॉन्च कर सकता है। हालांकि हमें ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा। यदि आप भी इसे लेना चाहते हैं तो आने वाले समय में इस डिवाइस से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।