
Motorola के आगामी फ्लिप फोंस की चर्चा बाजार में तेज हो गई है। उम्मीद है ब्रांड इस साल Razr 70 सीरीज के तहत Motorola Razr 70 और Motorola Razr 70 Ultra लेकर आ सकती है। हालांकि अभी कंपनी ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले Razr 70 चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। जिससे इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
TENAA लिस्टिंग के अनुसार आगामी Motorola Razr 70 में 6.9-इंच का OLED मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2640 पिक्सल (FHD+) हो सकता है। इसके साथ फोन में 3.63-इंच का कवर डिस्प्ले भी मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1056 x 1066 पिक्सल बताया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जो पावर बटन में इंटीग्रेटेड हो सकता है।
परफॉरमेंस के लिए फोन में 2.75GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ 8GB, 12GB, 16GB और 18GB तक RAM ऑप्शन दिए जा सकते हैं। खास बात यह है कि पिछले जनरेशन के Motorola Razr 60 में 2.6GHz क्लॉक स्पीड वाला Dimensity 7400x चिपसेट मिला था। इसलिए उम्मीद है कि नए मॉडल में अलग और ज्यादा पावरफुल चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं, स्टोरेज के मामले में भी कंपनी कई विकल्प दे सकती है, जिनमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज शामिल हो सकते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Razr 70 फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें दो 50-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हो सकते हैं। तुलना करें तो पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Razr 60 में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया था, जबकि सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल कैमरा मौजूद था।
बैटरी की बात करें तो TENAA लिस्टिंग के अनुसार Motorola Razr 70 फोन में 4,275mAh रेटेड डुअल-सेल बैटरी मिलेगी, जिसमें 1,090mAh और 3,185mAh की बैटरी का कॉम्बिनेशन हो सकता है। हालांकि इसका टिपिकल बैटरी कैपेसिटी 4,500mAh हो सकता है, जो पिछली जनरेशन के समान ही लग रहा है।
डिजाइन की बात करें तो आगामी Motorola Razr 70 फोन का साइज 171.3 x 73.9 x 7.2mm बताया गया है और इसका वजन करीब 188 ग्राम हो सकता है। यह डायमेंशन लगभग पिछले मॉडल के जैसे ही है, जिससे लगता है कि कंपनी डिजाइन पहले जैसा रख सकती है।
पूर्व Motorola Razr 60 सीरीज को अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था। इसी पैटर्न को फॉलो करते हुए Motorola Razr 70 लाइनअप भी आ सकता है। इसे पहले चीन में इसके बाद भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लाया जा सकता है। यदि आप आने वाले महीनों में नया फ्लिप डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











