मोटोरोला का मुड़ने वाला फोन Moto RAZR दिसंबर में हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी

Join Us icon

Motorola के नए और पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अब तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं। सामने आए कई रेंडर्स में फोन के डिजाइन की झलक भी देखने को मिल है। वहीं, अब Moto Razr फोन की लॉन्च डेट को लेकर खुलासा हुआ है कि यह फोन दिसंबर में लॉन्च हो सकता है।

टेक न्यूज वेबसाइट लेस्ट गो डिजिटल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला का मुड़ने वाले फोन को यूरोप में इस साल दिसंबर में या फिर जनवरी 2020 में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: पंच-होल डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ Motorola One Action लॉन्च

वहीं, दूसरी रिपोर्ट में इस फोन की कीमत की भी जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक इसकी कीमत 1500 यूरो करीब 1 लाख 18 हजार रुपए होगी। लार्ज साइज फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला मुड़ने वाला फोन होगा।

हालांकि, मोटो रेजर फोन को लेकर कहा जा रहा है कि फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर आधारित होगा। यह फोन मिड-रेंज चिपसटे ऑक्टा-कोर एसओसी पर आधारित होगा। फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉल स्पीड मिलेगी। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में मोटोरोला 27वॉट टर्बोपावर चार्जिंग होगा। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 2,730एमएएच की बैटरी होगी। इसे भी पढ़ें: क्वॉड रियर कैमरे वाले Motorola One Zoom की कीमत का खुलासा, अगले महीने होगा लॉन्च
इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में मोटो डिस्प्ले, मोटो ऐक्शन और मोटो कैमरा जैसे कुछ साधारण ऐप मिलेंगे। फोन के फोल्ड होने पर उसका सेकंड डिस्प्ले ट्रैक पैड का काम करेगा जिससे कि यूजर्स क्रोम पेजेस को नैविगेट कर सकेंगे। डिवेलपर्स फोन के दूसरे ऐप्स में भी इस फीचर को देने के लिए काम कर रहे हैं। फोन की स्क्रीन पर यूजर्स के लिए 6 ऑप्शन मौजूद रहेंगे। हालांकि ये ऑप्शन कौन से होंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।

जनवरी 2019 में डब्लूआईपीओ पर इस फोन के डिजाइन को देखा गया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि कंपनी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। वहीं, काफी समय से इस डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आ रही है। 91मोबाइल्स ने सबसे पहले मोटो रेजर के पेटेंट में डिवाइस के डिजाइन का खुलासा किया था। बता दें कि ओरिजनल रेज़र फोन को साल 2004 में लॉन्च किया गया था जो कि अब तक का सबसे आईकॉनिक डिवाइस है। कंपनी के सीईओ ने पिछली साल रेज़र फोन के टीजर को शेयर किया था। वहीं, कुछ पेटेंट रेंडर में फ्लिप फोन फोल्डेबल स्क्रीन के साथ दिखाई दे रहा था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here