Motorola Signature 27 भारत में होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और नए Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस

Motorola Signature 27 ग्लोबली पेश हो गया है। वहीं, अब स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी के मार्केटिंग हेड Shivam Ranjan ने दिल्ली में आयोजित India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान इसकी जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन यह जल्द बाजार में आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Signature 27 इंडिया लॉन्च कंफर्म
Motorola ने कंफर्म किया है कि Signature 27 को भारत में ग्लोबल लॉन्च के शुरुआती चरण में पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने Motorola Signature को भी ग्लोबल लॉन्च के दौरान भारतीय बाजार में उतारा था। हालांकि, नए फोन की लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Motorola Signature 27 को प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किया जाएगा। फोन में तगड़ा परफॉरमेंस, कैमरा और AI फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का भी वादा किया है।
Motorola Signature 27 के स्पेसिफिकेशंस
Motorola Signature 27 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 5GHz तक है। इससे गेमिंग, हैवी ऐप्स और AI टास्क के दौरान शानदार अनुभव मिलेगा।
Motorola Signature 27 फोन में कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और नया 3D वेपर चैंबर शामिल है। कंपनी का दावा है कि नया वेपर चैंबर पिछली जनरेशन के मुकाबले 40 प्रतिशत बड़ा है। यह लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और दूसरे हैवी टास्क के दौरान फोन का तापमान कंट्रोल करेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 17 मिल सकता है। कंपनी इस फोन के लिए 7 साल तक OS अपग्रेड देने का वादा कर रही है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Signature 27 में 50MP का Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। फोन की खासियत में Bang & Olufsen (B&O) का ऑडियो भी शामिल है। यह Motorola का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Bang & Olufsen की ऑडियो ट्यूनिंग दी गई है। इससे फोन में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस होता है।
Motorola Signature 27 में Google Gemini AI का बेहतर इंटीग्रेशन भी दिया गया है। यूजर्स Gemini Omni की मदद से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, फोटो और पहले से मौजूद वीडियो फुटेज से वीडियो बना सकेंगे। वहीं, Google के Lyria टूल से म्यूजिक और साउंडट्रैक तैयार करने का विकल्प मिलेगा।
डिजाइन की बात करें तो फोन में कर्व्ड एज वाला एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। इसके कैमरा मॉड्यूल में सेरेमिक और ब्रश्ड एल्युमिनियम का उपयोग किया गया है। कंपनी इसे Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green कलर ऑप्शन में पेश करेगी। Coal Smoke वैरियंट में बेहतर ग्रिप के लिए वीव्ड फिनिश है। जबकि Capulet Green में ब्रश्ड फैब्रिक जैसा टेक्सचर है।
Motorola Signature 27 की भारतीय कीमत लॉन्च के समय बताई जाएगी। हालांकि मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के कारण नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन महंगा हो सकता है। हमारा अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये तक जा सकती है।
अगर आप बढ़िया कैमरा, AI फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट वाले प्रीमियम फोन की तलाश में हैं तो Motorola Signature 27 का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।