Motorola X50 Ultra के लॉन्च से पहले जानें इसकी ताकत, देखें गीकबेंच स्कोर

मोटरोला का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola X50 Ultra चीन में लॉन्च के लिए तैयार है। डिवाइस को 16 मई को एंट्री मिलने वाली है। वहीं, पेश होने से पहले मोबाइल का गीकबेंच स्कोर सामने आ गया है। जिसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, 12GB रैम एंड्राइड 14 जैसे पावरफुल फीचर्स का पता चला है। आइए, आगे लेटेस्ट बेंचमार्किंग लिस्टिंग डिटेल को विस्तार से जानते हैं।
Motorola X50 Ultra गीकबेंच लिस्टिंग
- नए मोटोरोला डिवाइस को गीकबेंच प्लेटफार्म पर मॉडल नंबर XT 2401-2 के साथ माय स्मार्ट प्राइस ने स्पॉट किया है। जिसे Motorola X50 Ultra बताया गया है।
- मोबाइल ने गीकबेंच 6.2.0 बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल-कोर राउंड में 1946 अंक और मल्टी-कोर राउंड में 5128 अंक हासिल किए हैं।
- मोटोरोला X50 अल्ट्रा गीकबेंच लिस्टिंग में 1 + 3 + 4 कोर के साथ 3.01GHz पीक फ्रीक्वेंसी वाले ऑक्टा कोर प्रोसेसर वाला बताया गया है। इसमें एड्रेनो 735 GPU की डिटेल भी है।
- ऊपर बताई गई जानकारी से लगभग तय है कि मोबाइल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
- मोटोरोला एक्स50 अल्ट्रा गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इसमें 12GB तक रैम होगी।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन को Android 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।
Motorola X50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: नए फ्लैगशिप फोन Motorola X50 Ultra में ब्रांड 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दे सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।
- प्रोसेसर: गीकबेंच और अन्य डिटेल के अनुसार यह फोन बाजार में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट के साथ आ सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 16GB LPDDR5X रैम + 1TB तक तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- कैमरा: स्मार्टफोन में OIS तकनीक के साथ 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 3x तक जूम के साथ 64MP का टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का लेंस मिल सकता है।
- बैटरी: डिवाइस में 4500mAh की बैटरी और 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है।
- अन्य: यह फोन इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर, पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग, डुअल सिम 5जी, वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे कई ऑप्शन के साथ आ सकता है।