16999 रुपये में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत वाला फोन OPPO K14 Lite

Join Us icon

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए ओपो एक नया मोबाइल फोन लेकर आई है। कंपनी की ओर से आज इंडिया में OPPO K14 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसमें 7000mAh Battery और 8GB RAM की ताकत (4GB+4GB) दी गई है। ओपो के15 लाइट 15 हजार से कम का स्मार्टफोन बनकर आया है जिसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K14 Lite प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो ओपो के14 लाइट का प्राइस 16,999 रुपये है। यह मोबाइल सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। स्मार्टफोन में RAM Expansion टेक्नोलॉजी दी गई है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर OPPO K14 Lite को 8GB RAM की ताकत देती है। इस नए ओपो फोन पर 1000 का डिस्काउंट भी मिलेगा और इसे शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से Feather Purple और Stone Brown कलर में खरीदा जा सकता है।

7000mAh Battery वाला फोन

ओपो के14 लाइट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। यह मोबाइल खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो चाहते हैं कि एक बार फोन चार्ज करने के बाद पूरा दिन चार्जर की जरूरत ही ना पड़े। OPPO K14 Lite में 7000एमएएच बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस स्मार्टफोन पर 3 दिन तक काम किया जा सकता है।

OPPO K14 Lite 4G स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्ज में तकरीबन 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं ब्रांड के मुताबिक यह मोबाइल 28 दिन का स्टैंडबाय टाईम दे सकता है। इस ओपो फोन को कंपनी ने 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के फास्ट चार्जिंग मौजूद है। वहीं ​मोबाइल में दी गई रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ ओपो के14 लाइट से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

OPPO K14 Lite स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14 लाइट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ओपो के अनुसार यह मोबाइल 36 महीनों तक बिना लैग या हैंग हुए स्मूथली काम कर सकता है। इस स्मार्टफोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage दी गई है।

OPPO K14 Lite 4G स्मार्टफोन को 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस सस्ते स्मार्टफोन को Splash Touch फीचर के साथ लाया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है और डिस्प्ले टच में रूकावट नहीं आएगी।

फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता ओपो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K14 Lite 4G में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। बताते चलें कि यह ओपो का फोन IP64 रेटिंग के साथ आया है जो डिवाइस को पानी से बचाने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here