10000mAh बैटरी पर आएगा vivo S2 FE! इंडिया लॉन्च से पहले ही फोटो और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Join Us icon

वीवो एस सीरीज का नया मेंबर भारतीय बाजार में एंट्री लेने के लिए तैयार है। कंपनी ने पिछले महीने vivo S2 5G फोन पेश किया था और अब vivo S2 FE इंडिया में लॉन्च होने वाला है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी यह वीवो 5जी फोन पर्दे के पीछे ही रखा गया है लेकिन 91मोबाइल्स को टिपस्टर अनंत रावत के जरिये वीवो एस2 एफई की एक्सक्लूसिव ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हो गई है। vivo S2 FE की लुक और डिजाइन सहित मोबाइल से जुड़ी अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo S2 FE डिजाइन

वीवो एस2 एफई 5जी फोन को ग्लॉसी फिनिश में लाया जा रहा है। सामने आई फोटो में इसका रियर डिजाइन हल्का वेवी पैटर्न जैसा नजर आ रहा है। टिपस्टर के मुताबिक कंपनी इस नए वीवो 5जी फोन को Black, White और Green कलर में लॉन्च करेगी। रियर कैमरा सेटअप स्क्वायर शेप का है जिसमें दो लेंस लगे हैं और साथ ही 50MP सेंसर डिटेल भी लिखी गई है।

vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस2 एफई इंडिया में कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आ सकता है। ​टिपस्टर अनंत के मुताबिक पावर बैकअप के लिए vivo S2 FE 10000mAh battery सपोर्ट करेगा। फिलहाल vivo T5 Pro 5G ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 9020mAh बैटरी दी गई है। वीवो एस2 एफई की बात करें तो फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है।

vivo S2 FE 5G फोन को MediaTek Dimensity 7300e पर लॉन्च किया जाएगा। इसी चिपसेट के साथ स्मार्टफोन को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 जीपीयू दिया जाएगा।

vivo-v80-lite-5g-malaysia-launch-10000mah-battery-32mp-selfie-camera

फोटोग्राफी के लिए वीवो एस2 एफई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया जाएगा। यह Sony IMX852 सेंसर हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। उम्मीद कर सकते है कि vivo S2 FE 5G फोन का कैमरा एआई फीचर्स से लैस होगा।

लीक में सामने आई डिटेल्स के अनुसार वीवो एस2 एफई 5जी फोन को 6.3-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन होगी जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक का सपोर्ट भी दिया जाएगा। यह वीवो 5जी फोन 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें 6जीबी वचुर्अल रैम का सपोर्ट भी मौजूद रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here