Tata Sky अब हुआ और भी ‘झिंगालाला’! नए बदलाव के साथ फ्री मिलेगा Netflix Subscription

Join Us icon

Tata sky का नाम बदलकर Tata Play कर दिया गया है। वहीं, Tata Play ने फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix के साथ करार किया है और अब यह अपने ग्राहकों को Tata Binge+ कॉम्बो पैक में OTT सेवा प्रदान करेगा। टाटा बिंज स्टैंडर्ड टीवी चैनल, नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे Disney+Hotstar, Amazon Prime Video, Zee5, and ErosNow और आदि की सर्विस प्रोवाइड करता है। इसके अलावा। सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को टाटा प्ले बिंज + स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स की आवश्यकता होगी है। हालांकि, नॉर्मल सेट-टॉप बॉक्स का उपयोग करने वाले लोग Binge+ सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे। यह सेवा 90 बंडल के माध्यम से उपलब्ध होगी। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इस बारे में डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है।

Tata Play Binge+

दरअसल, टाटा प्ले ने एक प्रेस रिलीज में घोषणा की, “टाटा प्ले, हमारा रिफ्रेश ब्रांड है जो कि मनोरंजन को और भी अधिक जिंगाला बनाने के वादे के साथ आता है। वहीं, नेटफ्लिक्स को जोड़ना उस दिशा में एक प्रगति है। नेटफ्लिक्स कॉम्बो प्रस्ताव अपनी तरह का पहला है, जहां टाटा प्ले ग्राहकों को नेटफ्लिक्स के साथ अपना पसंदीदा टीवी चैनल पैक चुनने और सिर्फ एक बिल का भुगतान करने की सुविधा मिलती है।

ott-jiofiber-amazon-prime-netflix

यूजर्स होम स्क्रीन के माध्यम से ओटीटी सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे और रिमोट सेट-टॉप बॉक्स के साथ साबित होगा। यूजर्स के पास कॉम्बो प्लान के साथ नेटफ्लिक्स के बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम पैकेज चुनने का ऑप्शन होगा। साथ ही नेटफ्लिक्स का कहना है कि सभी नेटफ्लिक्स का कंटेंट टाटा प्ले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। यूजर्स इस प्लान के लिए सीधे टाटा प्ले वॉलेट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

netflix-hindi-movies

Netflix India plans

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान अब केवल 149 रुपये प्रति माह में मिलने लगेगा। वहीं, प्रीमियम प्लान अब 799 रुपये से घटकर 649 रुपये प्रति माह हो गया है। नीचे हमने एक टेबल के माध्यम से आपको पहले के प्राइस और नए प्राइस की जानकारी दी है।

PLAN NAMEOLD PRICENEW PRICE
Mobile planRs 199Rs 149
Basic planRs 499Rs 199
Standard planRs 649Rs 499
Premium planRs 799Rs 649
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here