दो नए OPPO मोबाइल हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी वाले A6i+ के साथ आया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन A6v

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/OPPO-A6i-.jpg

OPPO A6 series किसी ऐसे पेड़ जैसी हो गई है जिसकी टहनियां बढ़ती ही जा रही है। इंडिया में इस सीरीज में चार मोबाइल फोन A6x 4G, A6 5G, A6x 5G और A6 Pro 5G लॉन्च किए जा चुके हैं। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि चाइना में कंपनी इस सीरीज में कुछ 11 स्मार्टफोन मॉडल पेश कर चुकी है। इनमें OPPO A6v और OPPO A6i+ लेटेस्ट 5G फोन हैं जो आज ही लॉन्च हुए हैं। ओपो ए6वी और ओपो ए6आई+ की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

ओपो ए6वी और ए6आई+ 5जी स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किए गए हैं। यह 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस दोनों स्मार्टफोंस में ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू लगाया गया है।

OPPO A6v और OPPO A6i+ को चाइना में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए ये नए ओपो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A6i में जहां 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं OPPO A6v में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए OPPO A6v और OPPO A6i+ 5जी फोन को बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। OPPO A6i+ को कंपनी ने तगड़ी 7000mAh Battery पर लॉन्च किया है। वहीं OPPO A6v में 6500mAh बैटरी दी गई है। ये दोनों ओपो मोबाइल 45W SuperVOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं। ओपो ए6वी मॉडल में यूजर्स को OTG सपोर्ट भी मिल जाएगा।

OPPO A6i+ को कंपनी ने IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर OPPO A6v में IP64 रेटिंग दी गई है जो इसे पानी की बौछारों में सुरक्षित रखने में मदद करती है। बताते चलें कि ये दोनो ओपो मोबाइल 16GB Virtual RAM सपोर्ट करते हैं जो फिजिकल रैम को डबल से भी अधिक कर देती है।

OPPO A6i+ चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8GB RAM + 256GB Storage का प्राइस 1499 युआन यानी 19,699 रुपये के करीब है। इसी तरह मोबाइल के 12GB RAM वेरिएंट को 256GB और 512GB मेमोरी पर लाया गया है जिनका रेट 1599 युआन (तकरीबन 21 हजार रुपये) और 1799 युआन (तकरीबन 23 हजार रुपये) है। इसे Glacier White और Velvet Brown कलर में लाया गया है।

OPPO A6v की कीमत की बात करें तो इस मोबाइल को 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 1199 युआन में लॉन्च किया गया है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 15,799 रुपये के करीब है। चाइना में इस स्मार्टफोन को Glacier Blue, Titanium Rock Purple और Wilderness Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ये दोनों नए ओपो मोबाइल भारतीय बाजार में आएंगे या नहीं, इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।