
Electric Vehicle का बाजार इंडिया में तेजी से तरक्की कर रहा है। भारत की जनता Electric Car, Electric Scooter और Electric Bike जैसे बिजली से चलने वाले वाहनों में रूचि दिखाने लगी है। इंडियन मार्केट में Bajaj Chetak EV लॉन्च करने वाली Bajaj Auto कंपनी अब फिर से देश में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। ताजा खबर के अनुसार यह नया बिजली से चलने वाला ई-स्कूटर बजाज चेतक का ही अपग्रेडेड वर्ज़न बनकर आएगा।
Bajaj Chetak EV 2022 को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि बजाज ऑटो कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है जिसे चेतक 2022 नाम के साथ ही बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी ने बिजली से चलने वाहनों के लिए पुणे में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर चुकी है जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण किया जाएगा। इस नई EV production unit के साथ कंपनी का टारगेट एक साल में 5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बनाकर बाजार में उतारने का है।
Bajaj Chetak Electric Scooter 2022
नए बजाज चेतक ईलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कूटर मौजूद चेतक ईवी की तुलना में सस्ता होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह नया बजाज स्कूटर 4.2kW का पिक आउटपुट देने में सक्षम होगा। बता दें कि मौजूद बजाज चेतक ईवी 2020 बाजार में तकरीबन 1.48 लाख की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब देश में ही नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू होने के बाद बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी।

Bajaj Chetak की खासियत
बाजार मौजूद बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो इसमें में 3kWh की क्षमता का IP67 रेटेड लिथियम-आईऑन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 4kW की पावर और 16Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसके अलावा बजाज चेतक एक बार चार्ज करने पर ईको मोड में 90 km की रेंज देता है। बिजली से चलने वाले इस चेतक स्कूटर में फुल एलईडी लाइटिंग, इल्यूमिनेटेड स्विचगियर, ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्मार्टफोन ऐप फंक्शंस जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।





















