25 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा एक नया मोबाइल ब्रांड! यूजर्स को मिलेगा एक और नया ऑप्शन

इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय ग्राहकों एक नया मोबाइल ब्रांड मिलने वाला है। कई सालों से टेक जगत में SmartWatch और Earbuds बना रही कंपनी Boltt अब स्मार्टफोन सेग्मेंट में कदम रखने जा रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 25 अगस्त को इंडिया में अपना पहला Boltt Smartphone लॉन्च करने जा रही है। ब्रांड के नए मोबाइल फोन का नाम Boltt Evo और Boltt Ace बताया जा रहा है।
Boltt Smartphones
कंपनी की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि वह आने वाले 25 अगस्त को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह ब्रांड का पहला मोबाइल फोन बनेगा। कंपनी की ओर से अभी इस स्मार्टफोन के नाम से आधिकारिक तौर पर पर्दा नहीं उठाया गया है। लीक्स की मानें तो इस दिन दो Boltt Smartphone पेश किए जा सकते हैं। इनका नाम Boltt Evo 4G स्मार्टफोन और Boltt Ace 5G फोन हो सकता है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग बोल्ट स्मार्टफोंस का प्रोडक्ट पेज लाइव किया जा चुका है।
नए स्मार्टफोन में क्या मिलेगा
ब्रांड की ओर से मोबाइल फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं बताई गई है लेकिन, यह जरूर कहा गया है कि Boltt Smartphone में क्लिन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। यानी इन स्मार्टफोंस को स्टॉक एंड्रॉयड वर्जन पर पेश किया जा सकता है जो ऐड फ्री होगा और पहले से प्रीलोडेड ऐप्स नहीं दी जाएगी। उम्मीद की जा सकती है कि बोल्ड स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।
मोबाइल की फोटो देखकर पता चला है कि इसमें डुअल टोन रियर पैनल दिया गया है। उपरी हिस्से पर iPhone 17 Pro Max इंस्पायर्ड कैमरा सेटअप लगा है जिसमें तीन कैमरा रिंग और एक फ्लैश रिंग मौजूद है। वहीं स्मार्टफोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। ब्रांड द्वारा टीज़ की गई फोटो में यह मोबाइल Red और Black कलर शेड में दिखाया गया है जिसमें पंच-होल स्क्रीन दी गई है। डिस्प्ले के नीचले हिस्से पर चौड़ा चिन पार्ट भी दिया गया है।
Boltt Evo 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कुछ दिनों पहले यह मोबाइल बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां इसमें 1.82गीगाहर्ट्ज़ की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Unisoc T7250 चिपसेट का खुलासा हुआ था। गीकबेंच पर यह अपकमिंग सस्ता स्मार्टफोन 4GB RAM के साथ सामने आया था जिसके साथ एंड्रॉयड 16 ओएस दिया गया था।
वहीं लीक्स की मानें तो बोल्ड इवो 4जी फोन में पावर बैकअप के लिए 6000mAh battery दी जा सकती है और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। वहीं स्मार्टफोन को 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार रुपये के करीब देखने को मिल सकती है।
Boltt Smartphone की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तो 25 अगस्त को ही सामने आएगी लेकिन इस ब्रांड के मार्केट में आने का सीधा फायदा आम जनता को मिलेगी। बेशक इस कंपनी के मोबाइल पंसद किए जाए या नहीं, लेकिन कम से कम भारतीय यूजर्स को चुनने के लिए एक और नया विकल्प तो मिल ही जाएगा।