10,999 रुपये में लॉन्च हुआ boltt EVO, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Join Us icon

भारतीय बाजार में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में boltt ने कदम रख दिया है। इसमें boltt EVO और boltt Ace 5G फोन लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में Evo मॉडल की बात करेंगे। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन कम कीमत में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। यदि आप सस्ते में नई पेशकश को लेने की इच्छा रखते हैं तो आगे इसकी फुल डिटेल्स देख सकते हैं।

boltt EVO की कीमत और ऑफर

boltt EVO भारत में दो स्टोरेज में लॉन्च हुआ है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। जबकि 6GB RAM + 128 GB मॉडल 11,999 रुपये का है। स्मार्टफोन को Arctic White, Berry Red, Lavender Bloom, Midnight Black और Sky Blue कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। इसकी सेल 1 सितंबर से Flipkart के जरिए होगी। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक सेल के पहले दिन फोंस को 1,000 ऑफ के साथ ले सकते हैं। इसके साथ ही Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करके 500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा।

boltt EVO के स्पेसिफिकेशंस

boltt EVO फोन में 6.79 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 720×1640 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिलता है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

boltt EVO में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसका प्राइमरी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में ARM Mali G57 GPU दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 850MHz है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो boltt EVO Android 16 पर काम करता है।

boltt EVO फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो इस प्राइस रेंज में बढ़िया लग सकती है। इसके साथ लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है। फोन का वजन 233 ग्राम और मोटाई 8.5mm है।

फोटोग्राफी के लिए boltt EVO में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा शामिल है। प्राइमरी सेंसर में f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और LED फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर और 77-डिग्री वाइड एंगल मिलता है। फोन से HD और Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए boltt EVO में 2G, 3G और 4G LTE नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। फोन में Dual SIM सपोर्ट के साथ हाइब्रिड SIM स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा Bluetooth 5.0, Wi-Fi, Wi-Fi Hotspot, USB Tethering और OTG का सपोर्ट भी मिलता है।

10,999 रुपये की कीमत में boltt EVO स्मार्टफोन मौजूदा बढ़ते प्राइस हाइक के कारण ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन है। हालांकि नए ब्रांड को लोग कितना अपनाते है यह आने वाले दिनों में पता चल पाएगा। हमारा मानना है कि अगर आप सस्ते में 4जी डिवाइस देख रहे हैं और नए ब्रांड पर भरोसा करते हैं तो इसे चुन सकते हैं। हमारी टीम द्वारा फोन का रिव्यू भी जल्द किया जाएगा। जिससे आपको फोन कैसा है ये भी पता चलेगा। 91मोबाइल्स और हमारे सोशल प्लेटफार्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम को जरूर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here